featured खेल

IPL 2023 DC vs MI: जानिए कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मैच

ma46hc4g delhi capitals bcci IPL 2023 DC vs MI: जानिए कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मैच

IPL 2023 DC vs MI: आईपीएल 2023 का 16वें मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

Banke Bihari Temple News: बांके बिहारी मंदिर ने जारी की कोविड गाइडलाइन, जानें पूरी डिटेल्स

बता दें कि दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। दरअसल दोनों ही टीमें इस IPL सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप कब, कहां व कैसे देख सकते हैं।

DC vs MI का मुकाबला कब खेला जाएगा
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला 11 अप्रैल 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा DC vs MI का मैच
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा DC vs MI का मैच
आज दिल्ली और मुंबई की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं DC vs MI का मैच
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

DC vs MI के मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख पाएंगे।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला।

Related posts

पूरे देश में मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू हों: हार्दिक पटेल

Rahul srivastava

लखनऊ: एटीएस की छापेमारी के दौरान पत्रकारों से अभ्रदता, देखें वीडियो

Shailendra Singh

यूपी चुनाव तीसरा चरणः 62 प्रतिशत लोगाें ने किया मत का प्रयोग

Rahul srivastava