featured मध्यप्रदेश राज्य

मप्रःभोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

चौहान मप्रःभोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मध्यप्रदेशःमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की जेलों में बंद पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिन की माफी देने की घोषणा की। उन्होंने जेलों में महिला बंदियों को दैनिक उपयोग में लगने वाली वस्तुओं जैसे बिन्दी, चूड़ी, सिन्दूर, हेयरबैंड एवं पुरूष बंदियों के लिये टूथपेस्ट, ब्रश, सेविंग सामग्री प्रदान करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। चौहान आज यहां केन्द्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इंदौर और सागर में खुली जेलों का ई-लोकार्पण किया।

 

चौहान मप्रःभोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मप्रःभोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

LIVE:शिवराज सिंह चौहान एम्स पहुंचे

अकुशल बंदियों को 62 रूपये से बढ़ाकर 72 रूपये प्रति दिन की जायेगी

चौहान ने कहा कि दंडित बंदियों के कौशल उन्नयन के लिये कार्य के बदले प्रति दिन प्राप्त होने वाली पारिश्रमिक राशि कुशल बंदियों को 110 रूपये से बढ़ाकर 120 रूपये प्रति दिन एवं अकुशल बंदियों को 62 रूपये से बढ़ाकर 72 रूपये प्रति दिन की जायेगी। पारिश्रमिक दर में नियमित वृद्धि के लिये इसे मूल्य सूचकांक से भी जोड़ा जायेगा।चौहान ने कहा कि शासन जेल विभाग को पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति तब बनेगी, जब अपराध मुक्त समाज का निर्माण होगा और जेलों की संख्या कम होती जायेगी।

विषम परिस्थितियों और स्वभावगत विकारों के कारण अपराध हो जाता है- चौहान

चौहान ने कहा कि व्यक्ति आदतन अपराधी नहीं होता। विषम परिस्थितियों और स्वभावगत विकारों के कारण अपराध हो जाता है। हर व्यक्ति में चाहे, वह कैदी ही क्यों न हो, एक सृजनात्मक व्यक्तित्व छुपा होता है, कलाकार छुपा होता है। सृजनात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने के लिये आवश्यक वातावरण का निर्माण करना होगा। कैदी जब अपनी सजा पूरी करें, तो जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में वापस लौटें।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम होंगे वर्ष भर प्रसारित, आकाशवाणी और दूरदर्शन ने की तैयारी

Aditya Mishra

जाकिर नाइक को मुंबई में नहीं मिली प्रेस कांफ्रेंस की जगह

bharatkhabar

रोलैक्ट एक्ट का विरोध करने पर इस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुए थे राष्ट्रपिता

Rani Naqvi