featured करियर मध्यप्रदेश

MPBSE Exams 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब से होंगी शुरू

1049598 results 2 MPBSE Exams 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब से होंगी शुरू

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE Exams 2023) की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की है। 

उन्होंने अपने अधिकारी ट्वीट में लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी 2023 से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी 2023 और थ्योरी आधारित परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च तक निर्धारित की गई है। 

वही सारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी पूर्व अधिसूचना में कहा गया था कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी से आरंभ होगी। 

बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पेन एंड पेपर बोर्ड पर आयोजित करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related posts

भाजपा ने जारी की पहली सूची, 182 प्रत्याशी उतारे मैदान में

bharatkhabar

संत रविदास जयंती: काशी पहुंचीं प्रियंका गांधी, रविदास मंदिर में टेका मत्‍था     

Shailendra Singh

तेज प्रताप ने बंगला किया खाली, बोले- नीतीश ने घर में भूत भेजकर करवाया खाली

Vijay Shrer