featured यूपी

लखनऊ: कोरोना काल के बाद मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, 17 दिनों में इतने यात्रियों ने किया सफर

लखनऊ:15 अगस्त को बंद रहेगी मेट्रो, यह है वजह

लखनऊ: राजधानी में लॉकडाउन हटने के साथ ही मेट्रों की सेवाएं बहाल कर दी गई है। नौ जून से शनिवार और रविवार को छोड़कर मेट्रों लखनऊ में चल रही है।

इस महीने 17 दिन दौड़ी मेट्रो

जून के महीने में मेट्रो सिर्फ 17 दिन ही चली। इन 17 दिनों में 1.80 लाख लोगों ने मेट्रो में सफर किया। सबसे ज्यादा यात्रा 18 जून की गई। 18 जून को लगभग 24 हजार यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की।

मेट्रो की टाइमिंग बदली गई

नौ जून से 18 जून तक मेट्रो सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक चलाई जा रही थी। 21 जून से मेट्रो के समय को थोड़ा बढ़ाया गया। मेट्रो को सुबह सात बजे रात नौ बजे तक कर दिया गया। अब यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

सोशल डिस्टेसिंग का रखा जा रहा ध्यान

कोरोना काल में मेट्रो के संचालन में कई सफाई और सेनेटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मार्डन तकनीक से सफाई की जा रही है। साथ ही यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी समझाया जा रहा है।

मेट्रो स्टेशन सुरक्षित

मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर-मशीनों और यात्रियों के खड़े होने और बैठने की जगहों पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बोला सपा-बसपा पर हमला

piyush shukla

रूस के विपक्षी नेता नावलनी को नही दिया गया जहर।

Rozy Ali

उमा भारती के बाद गिरिराज सिंह ने खोला फिल्म पद्मावती के खिलाफ मोर्चा

piyush shukla