featured यूपी

लोकबंधु अस्पताल प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की यह सेवा

dr लोकबंधु अस्पताल प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की यह सेवा

लखनऊ।  लोकबंधु अस्पताल प्रशासन की तरफ से भर्ती कोविड मरीजों की जानकारी पहुंचाने के लिए मैसेज सेवा की शुरूआत आज से हो गयी है। अबतक लोकबंधु अस्पताल प्रशासन सुबह व शाम मरीजों के परिजनों को फोन कर जानकारी देता था। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के परिजनों तक उनके भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी मैसेज से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

यह सेवा लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.अजय शंकर त्रिपाठी के प्रयासों के बाद शुरू हो सकी है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले कोविड और पोस्ट कोविड के भर्ती मरीजों की जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा फोन के माध्यम से दी जाती थी लेकिन अब यह जानकारी मीरजों के परिजनों तक पहुंचाने के लिए एक आसान रास्ता खोजा गया है। जिससे परिजनों के पास उनके भर्ती मरीजों की जानकारी भी होगी और यदि इस कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो अधिकारियों को तत्काल इसका पता चल जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में ई-ओपीडी चला रही संस्था को यह कार्य सौंपा है। जिसके तहत अब मरीजों के तबियत की हर जानकारी मैसेज के जरीए तीमारदारों तक सुबह शाम देगी इससे मरीजों की जानकारी तीमारदारों को आसानी से मिलती रहेगी और वह मरीज लिए परेशान नहीं होंगे।

Related posts

ऑस्ट्रेलियाई संसाधन मंत्री ने धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर ऊर्जा संसाधनों पर की अहम चर्चा

Trinath Mishra

बीएसपी भारत बंद में साथ नहीं, नोटबंदी के फैसले के खिलाफ: मायावती

shipra saxena

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी ने तीन तलाक पर दिया बड़ा बयान

Rahul srivastava