featured दुनिया

कोरोना के कहर से देश में फिर लगने लगा लॉकडाउन, मुश्किल में जनता..

lockdown 1 कोरोना के कहर से देश में फिर लगने लगा लॉकडाउन, मुश्किल में जनता..

कोरोना के चलते देश में तीन महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह लोगों को कई सारी समस्य़ाओं का सामना करना पड़ रहा है। जून में उम्मीद की जा रही थी कि, शायद लॉकडाउन में कुछ राहत मिलेगी और मिली भी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से देश के कई हिस्सों लॉकडाउन लगने लगा है।पश्चिम बंगाल में इस महामारी को और अधिक फैलने से रोकने की कोशिश के तहत लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई।

lock 1 कोरोना के कहर से देश में फिर लगने लगा लॉकडाउन, मुश्किल में जनता..
ऐसा ही कुछ हाल कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर बेंगलुरु के कुछ इलाकों को सील कर दिया गया है।वहीं, मेट्रो और लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी। दूसरी तरफ तमिलनाडु में अंतर जिला सार्वजनिक परिवहन बस सेवा गुरुवार यानी आज से छह दिन के लिए बंद की जा रही है और किसी जिले से बाहर यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य किया जा रहा है।

ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली से सटे गुरूग्राम में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ते हालातों को देखते हुए गुरूग्राम को भी बंद किया जा सकता है।देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार 183 पहुंच गई थी। 14 हजार 476 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर रिकवरी रेट में हर दिन इजाफा हो रहा है। मंगलवार से बुधवार तक के 24 घंटों में 10 हजार 495 मरीज ठीक हो गए। कुल 2 लाख 58 हजार 684 मरीज रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी रेट 56.71% हो गया है।मंत्रालय का कहना है कि प्रति लाख आबादी के मुकाबले भारत का डेथ रेट दुनिया में सबसे कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी यही कहना है। भारत के एक लाख लोगों में कोरोना से सिर्फ 1 मौत हो रही है, जबकि ग्लोबल एवरेज 6.04 का है।

https://www.bharatkhabar.com/truth-behind-the-emergency-imposed-by-indira-gandhi/
कोरोना के आंकड़े तो भारतीयों के लिए अच्छी खबर दे रहे हैं। लेकिन कोरोना से संक्रमित होते मरीजों की संख्या को देखते हुए देश के कई हिस्सों ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

Related posts

अब बाजार में पुरुषों के लिए भी मिलेंगी गर्भनिरोधक गोलियां

rituraj

केंद्र सरकार की अंत्योदय योजना के तहत कुलगौड़ को मिला देश के सबसे विकसित गांव का खिताब

rituraj

कोरोना के बढ़ते मरीजों पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल दिल्ली LG से  करेंगे बात

Rani Naqvi