featured यूपी

Live: सुपरटेक ट्विन टावर के जमींदोज होने से पहले बजेगा सायरन, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Supertech Twin tower PTI Live: सुपरटेक ट्विन टावर के जमींदोज होने से पहले बजेगा सायरन, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर-93 ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को आज  दोपहर 2:30 इस टावर को गिरा दिया जायेगा। सुपरटेक ट्विन टावर को गिराए जाने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Noida Twin Tower Demolition: कुछ ही घंटों में जमींदोज हो जाएंगे नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर

दोपहर 2:15 बजे से ब्लास्ट से पहले सायरन बजेगा
आपको बता दें कि दोपहर 2:15 बजे से ब्लास्ट से पहले सायरन बजेगा। यह ब्लास्ट के बाद बंद होगा। ट्विन टावर के पास अब किसी को जाने की परमिशन नहीं है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।

  •  टॉवर के आसपास रहने वाले आवारा पशुओं को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, टॉवर के आसपास रहने वाले 25-30 लावारिस कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने सेक्टर 93ए नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास के क्षेत्र को खाली करने की घोषणा की। ट्विन टावर के ऊपर 10 किलोमीटर इलाके को नो-फ्लाई जोन बनाया गया है।

सड़कों पर आवाजाही बंद

आसपास की सड़कों पर आवाजाही बंद रहेगी। दोपहर 2 बजे काउंटडाउन शुरू होगा। 2.30 बजे एक रिमोट बटन दबाते ही दोनों टावर मलबे में बदल जाएंगे।

अलर्ट पर अस्पताल

ट्विन टावर गिराने से पहले आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है साथ ही कई एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इसके अलावा लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा
डीसीपी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा में ट्विन टावर को गिराने से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा
कोई दिक्कतें नहीं आएंगी: नोएडा ट्रैफिक डीसीपी
नोएडा के ट्रैफिक डीसीपी ने कहा कि ब्लास्ट के लिए इमरजेंसी रूट बनाया है ताकि इमरजेंसी होने पर ग्रीन कॉरिडोर से ले जाया जा सके। सब कुछ सेट है तो कोई दिक्कतें नहीं आएंगी। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। हमने पहले से ही डायवर्जन शेयर किया था इसलिए ट्रैफिक की भी कोई दिक्कत नहीं है।

 

Related posts

21 तोपों की सलामी मिली 14वें राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति ने कहीं ये बातें

Srishti vishwakarma

पीएम और राष्ट्रपति से रूहानी ने की मुुलाकात, दोनों देशों के बीच हुए 9 करार

Vijay Shrer

बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, येदियुरप्पा की जगह संभाली कमान

pratiyush chaubey