featured लाइफस्टाइल

सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ये फूड कॉम्बिनेशन, क्या कहता है आयुर्वेद?

food सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ये फूड कॉम्बिनेशन, क्या कहता है आयुर्वेद?

कहा जाता है ‘हेल्थ इज वेल्थ’, यानी ये भी कह सकते हैं कि स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी डाइट का होना भी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूड कॉम्बिनेशन हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।

फूड कॉम्बिनेशन का पालन ना करना नुकसानदायक

अक्सर लोग खाना खाते समय किसके साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक खाने को लेकर ऐसे कई नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। और जानकारी नहीं होने की वजह से कई बार हम ऐसी चीज खा लेते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक है।

superfoods for women

खानपान का सही तालमेल जरूरी

बता दें कि गलत फूड कॉम्बिनेशन का असर हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में खानपान में सही चीजों का तालमेल होना बहुत जरूरी है। तो चलिए बताते हैं कुछ खाने के कॉम्बिनेशन..

food 3 सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ये फूड कॉम्बिनेशन, क्या कहता है आयुर्वेद?

दूध और केले का कॉम्बिनेशन गलत !

आयुर्वेद के अनुसार दूध और केला सबसे भारी फूड कॉम्बिनेशन में से एक है। इनका एकसाथ लेना शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकता है। और अगर आप केला और दूध का शेक पीने के शौकीन हैं, तो इसमें इलायची और जायफल मिलाएं। नहीं तो इसे पचने में दिक्कत हो सकती है।

instant energy giving food सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ये फूड कॉम्बिनेशन, क्या कहता है आयुर्वेद?

फलों को दूसरी चीजों के साथ खाना गलत

इसी के साथ आयुर्वेद में फलों को खाने की दूसरी चीजों के साथ खाना गलत माना गया है। कहा गया है कि फल में नेचुरल शुगर होती है जिससे ये बहुत जल्दी पच जाते हैं। वसा, प्रोटीन और स्टार्च से भरपूर खानपान की चीजों को अधिक पाचन की आवश्यकता होती है, इसलिए अगर आप खाने के बाद फल खाते हैं तो इसे पचाने में दिक्कत होगी।

Cheap Fast Food Options McDonalds सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ये फूड कॉम्बिनेशन, क्या कहता है आयुर्वेद?

बासी भोजन को कहें ना

वहीं ताजा भोजन पोषक तत्वों से भरा होता है। तो रखे हुए भोजन में पोषक तत्व कम होने लगते हैं। इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा देर का पका हुआ भोजन ना खाएं।

कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम के हैं शौकिन तो…

खाने के वक्त या तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या फ्रिज का रखा हुआ दही खाने से पाचन शक्ति कम हो जाती है। इससे पाचन समस्याएं, एलर्जी और जुकाम-सर्दी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Related posts

सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति की बैठक 24 जनवरी को

Rani Naqvi

अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आपने देखा वीडियो

mohini kushwaha

दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं

Rani Naqvi