मनोरंजन featured

अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आपने देखा वीडियो

अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली।  अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर रिएलिटी शो हर कहीं अनुष्का और वरुण को देखा जा सकता है। फिल्म से जुड़ी ही चीज का खुला चैलेंज अनुष्का की ओर से सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। इस चैलेंज के लिए सेलेब्स एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं और चैलेंज परफॉर्म करके दिखा रहे हैं। इस चैलेंज में कम से कम समय में सुई में धागा डालना होता है।

अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अनुष्का शर्मा ने दिया चैलेंज तो शाहरुख खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस चैलंज को अब तक आलिया भट्ट, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान पूरा कर चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चैलेंज का विनर कौन है? खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके विजेता का नाम अनाउंस किया है।

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए लिखा, 0.000000001 सेकेंड्स , ये सुई धागा चैलेंज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। शाहरुख को ये अवॉर्ड पहले ही दिया जाता है।


आपको बता दें कि शाहरुख खान की ओर से ये चैलेंज काफी अलग अंदाज में पूरा किया गया जिसमें शाहरुख ने जिस सुई में धागा डालने के लिए चुना था वो एक जंबो साइज सुई थी। आप भी नीचे दिए वीडियो में देखिए किस तरह शाहरुख ने अपनी स्मार्टनेस से इस चैलेंज को न सिर्फ जीता बल्कि इसमें रिकॉर्ड भी बना दिया। इस वीडियो में अपनी सुई को दिखाते हुए शाहरुख कहते नजर आ रहे हैं कि ‘बड़े-बड़े लोगों की बड़ी-बड़ी सुई’।


देखिए किस तरह से करण जौहर और रणवीर कपूर इस चैलेंज को पूरा कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

अनुष्का शर्मा का एवरग्नीन लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, आप भी देखें फोटो

Related posts

पाक को खुद अपनी रकम से खरीदना होगा एफ-16 विमान

bharatkhabar

BJP कार्यकारिणी बैठक का आखिरी दिन, चुनाव में जीत का मंत्र देंगे मोदी

shipra saxena

बुलंदशहर: हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, जनिए क्यों नहीं आई बारात

Shailendra Singh