featured लाइफस्टाइल

चैन की नींद सोना चाहते हो तो इन चीजों का भूल कर भी ना करें सेवन

insomanic 145683691070 650 030116062602 चैन की नींद सोना चाहते हो तो इन चीजों का भूल कर भी ना करें सेवन

दिन भर की थकान के बावजूद अक्सर लोग रात को अच्छे से सो नहीं पाते हैं। जिसका असर उनके पूरे दिन पर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे की रात में अच्छी नींद के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

चैन की नींद सोने के लिए इन चीजों के सेवन से बचें

दिन भर की थकावट के बावजूद भी लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। रात को नींद आना काफी मुश्किल हो जाता है और काफी कोशिशें करने पर भी नींद नहीं आती है। इसके लिए कई लोग गाने सुनते हैं, हेड मसाज करवाते हैं या किताब पढ़ते हैं। लेकिन इससे भी कोई खास असर नहीं होता और उन्हें रात भर जागना पड़ता है। जिससे उनकी पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है। नींद ना आने का कारण आपका खान-पान भी हो सकता है। अक्सर लोग रात में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनकी नींद में रुकवाट बनती है। तो चलिए जानते हैं कि चैन की नींद सोने के लिए किन चीनों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मीठा खाने से उड़ सकती है आपकी नींद

अक्सर हमने देखा है कि लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग डिजर्ट के तौर पर खीर, फिरनी, आइसक्रीम और मिठाई जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इन चीजों का सेवन करने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। इसलिए रात में सोने से पहले मीठा खाना एवॉइड करना चाहिए।

यह चीजें आपकी नींद में डालेंगी खलल

रात को सोने से पहले पास्ता, आलू, चिप्स, केला, सेब, चावल, ब्रेड और साबित अनाज जैसी चीजों का सेवन करना बिल्कुल सही नहीं है। यह चीजें नींद को रोकने का काम करती हैं। जिससे आपको सारी रात जागना पड़ सकता है या फिर दवाईयों का सहारा लेना पड़ सकता है। इसलिए सोने से पहले इन चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।

चॉकलेट खाने से नहीं आती नींद

रात को सोने से पहले लोग अपनी जुबान का टेस्ट बेहतर करने के लिए चॉक्लेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप भी सोने से पहले अपनी जुबान का स्वाद बेहतर करने के लिए चॉक्लेट का सहारा लेते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें।

नींद दूर करने की वजह लहसुन

लहसुन के सेवन से वैसे तो स्वास्थ्य बेहतर होता है। लेकिन ये आपकी नींद को दूर करने की वजह भी बन सकता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों और स्वास्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन ये नींद उड़ाने का काम भी करते हैं। ऐसे में जिस शख्स को नींद न आने की परेशानी हो उसे लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

Related posts

आजमायें ये घरेलु नुस्ख़े जो आपके बालों को बनायेंगे खूबसूरत और शाइनी

Kalpana Chauhan

सोनम दी वेडिंग की ऐसे हो रहीं हैं तैयारियां

mohini kushwaha

लखनऊ में मोबाइल टेस्टिंग वैन की शुरुआत, अब घर बैठे कराएं टेस्‍ट     

Shailendra Singh