नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। हालांकि आज रविवार की सुबह मौसम में कुछ आराम मिलता दिख रहा है। घने कोहरे ने पूरा जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें या तो देरी से चल रही हैं या तो रद्द कर दी जा रही हैं।
विजिबिलिटी घटने के चलते 20 से ज्यादा फ्लाइट का समय बदल दिया गया है।कोहरे और ठंड की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी देरी हो रही है। 30 ट्रेनों का समय बदला गया है और 36 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। पहाड़ों पर हो रही जमकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यूपी और बिहार के कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कश्मीर में बर्फबारी और बारिश हो रही है जिसका असर यहां राजधानी और उसके आगे तक पहुंच रहा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान वादी में हिमपात जारी रहने की संभावना है।