September 24, 2023 10:05 am
featured यूपी

हरदोई: बस्ती में घुसा तेंदुआ, लोगों में खौफ का महौल, पढ़ें पूरी खबर

हरदोई: बस्ती में घुसा तेंदुआ, लोगों में खौफ का महौल, पढ़ें पूरी खबर

हरदोई:  जिले के सांडी में तेंदुए की खबर से हड़कंप मच गया। तेंदुए की खबर सुनकर लोगों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने बताया तेंदुए ने कई घरों में घुसने की कोशिश भी की इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी। तेदुएं की खबर से पूरे दिन इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने अपने आप को घरों में कैद रखा। जब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि हमने जाल लगा दिए है। जल्द ही तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

खेत में दिखे तेदुएं के पैर के निशान

पकरा सैदापुर के खेत में लोगों ने तेंदुए के पैरों के निशान देखे थे। लेकिन मोहल्ले में किसी ने तेंदुआ देखने की पुष्टि नहीं की है। सांडी के बैट्री की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने बताया वह 11 बजे के आसपास झाड़ियों की तरफ गए थे वहां उन्होने तेंदुआ देखा और वह डरकर वापस लौट आए। इस जानकारी के बाद बस्ती में दहशत का महौल बन गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सीतापुर से आने की आशंका

पुलिस और एसडीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हम जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ सीतापुर की तरफ से आया होगा।

Related posts

राजीव गांधी प्रौधोगिकी संस्थान का अमेठी में हुआ लोकार्पण

Anuradha Singh

आसानी से कारोबार करने वाली रैंकिंग में पिछड़ा भारत, पीएम ने मांगी रिपोर्ट

shipra saxena

Gyanvapi Masjid Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया बड़ा झटका, ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे को दिखाई हरी झंडी

Rahul