featured यूपी

सपा बसपा का नेतृत्व भ्रष्टाचार में लिप्त : स्वतंत्रदेव सिंह

सपा बसपा का नेतृत्व भ्रष्टाचार में लिप्त:

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा का नेतृत्व भ्रष्टाचार में लिप्त है। सपा बसपा के लोग जनता को लूटने के लिए ही सरकार में आते हैं। इन पार्टियों में जातिवाद के आधार पर काम होता है। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता है। इसलिए सपा बसपा की बात करने की जरूरत नहीं है जनता सब जानती है। इसलिए अब विपक्ष के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर काम कर रही है। आज मोदी और योगी के ऊपर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। अपराध और गुडागर्दी पर लगाम लगाने का काम सरकार ने किया है। सपा बसपा के शासनकाल में लूट मची थी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मैं राष्ट्रवाद का विचार धारक हूं, मैं भारतीय संस्कृति के लिए काम करता हूं.  जिनको लड़ना है वो लड़ें, हमारी तैयारी है और हमें जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के आधार पर हम फिर सरकार बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टियां भाजपा से डर गई हैं। अब वो सभी मंदिर-मंदिर घूम रही हैं, पहले नहीं घूमते थे। उन्होंने साफ कहा है कि हम अयोध्या बार-बार इसलिए आते हैं क्योंकि अयोध्या आने से हमको शक्ति मिलती है, जिससे हम गरीबों और असहाय लोगों की मदद कर सकें।

 

Related posts

दिग्विजय सिंह बोले, देश विरोधी नारा कन्हैया ने कभी नहीं लगाया

bharatkhabar

IND Vs ZIM 1st ODI Match: जानिए भारत-जिम्बाब्वे का पहले वनडे मैच कब, कहां और कैसे देखें

Nitin Gupta

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को क्रिसमस डे की बधाई दी

mahesh yadav