Breaking News featured देश मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह बोले, देश विरोधी नारा कन्हैया ने कभी नहीं लगाया

digvijay singh दिग्विजय सिंह बोले, देश विरोधी नारा कन्हैया ने कभी नहीं लगाया

एजेंसी, भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं. दिग्विजय सिंह ने यह भी जानकारी दी कि उनके पक्ष में प्रचार करने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार भोपाल पहुंचेंगे। वहीं भोपाल में आयोजित पूर्व सैनिकों की एक सभा में दिग्विजय ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जानकारी देते हुए कहा कि कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल आएंगे. इस दौरान वे जनसभाएं संबोधित करेंगे. दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं. सिर्फ झूठ फैलाया गया है। आम आदमी चैन से सो सके और सेना के प्रति हमेशा आदर बना रहे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आज़ाद हुए हैं लेकिन लोकतंत्र जितना मजबूत भारत में है पाकिस्तान में नही है।
दिग्विजय ने कहा है कि विश्व भर में भारत का लोकतंत्र सबसे सफल लोकतंत्र है और लोकतंत्र विपक्ष के चलते ही जीवित रहता है. दिग्विजय ने आरोप लगाया कि सेना को राजनीति में घसीटा जा रहा है, सेना को और शहीदों को पार्टी में ना बांटा जाए. ये सैनिक अच्छा है ये बुरा है कहना गलत है।

Related posts

Oscar winner Hilary Swank हो गईं क्लस्ट्रोफोबिक, जानें क्या है माजरा!

Trinath Mishra

इंजीनियरिंग छात्र ने ATM लूटने में लगाया अनोखा जुगाड़, जानकर रह जायेंगे दंग

Aditya Mishra

संन्यस्त जीवन का स्वर्ण जयंती समारोह

Neetu Rajbhar