Breaking News दुनिया

जापान में “लैन” ने मचाई तबाही, 5 लोगों के मारे जाने की खबर

storm जापान में "लैन'' ने मचाई तबाही, 5 लोगों के मारे जाने की खबर

टोक्यो। जापान में तुफान के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ और एक बार फिर शिंजों आबे ने जापान की गद्दी संभाल ली। वहीं दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही आबे के सामने चुनौती बनकर खड़ा है लैन तूफान। चुनाव के दिन लैन ने वहां भारी तबाही मचाई है,जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अब तूफान कमजोर पड़ गया है। इस तूफान के चलते चली तेज हवाओं और मुसलधार बारिश से बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द हो गई है और परिवहन सेवनाओं को भी बंद कर दिया गया है।

storm जापान में "लैन'' ने मचाई तबाही, 5 लोगों के मारे जाने की खबर

जापान के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि लैन जापान के अंदर साल 2017 में आया 21वां तूफान है। वहीं देश की दो बड़ी एयरलाइंस , जापान एयरलाइंस और निप्पन एयरवेज ने आज 350 से ज्यादा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके चलते 43 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं। इसी के साथ जापान के पश्चिमी हिस्से को राजधानी टोक्यो से जोड़ने वाली हाईस्पीड रेल टोकाइडो शिंकान्सेन लाइन भी बाधित रही और होंशु में कई राजमार्गों को भी बंद कर दिया गया।

तूफान की वजह से कुछ हिस्सों को बाढ़ ओर भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा। कोरिआमा में 80 हजार लोगों को नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। वहीं, टोयोटा मोटर कॉर्प ने भी उत्पादन रोकने की सूचना दी।

 

Related posts

जीएसटी ने स्वच्छता अभियान पर भी लगाया टैक्स

Srishti vishwakarma

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ जारी

Breaking News

एटीएम में कैश की किल्लत, वित्त मंत्रालय ने लगाई आरबीआई को लताड़

lucknow bureua