Breaking News featured देश बिहार

भाजपा कर रही है मर जवान मर किसान नारे को बुलंद: लालू यादव

lalu भाजपा कर रही है मर जवान मर किसान नारे को बुलंद: लालू यादव

पटना। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को मौका दीजिए फिर लीजिए मजेदार कमेंट। जी हां पहले ही राजद सुप्रीमों पानी पी पी कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अब महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में हो रहे किसान आंदोलन के बाद मंदसौर में हुए किसानों पर गोली कांड ने लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर हमला करने का मौका दे दिया है।

laLU भाजपा कर रही है मर जवान मर किसान नारे को बुलंद: लालू यादव

 

राजद सुप्रीमों ने गोलीकांड की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में अपना हक मांग रहे अन्नदाताओं पर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति जिसके चलते सरकार ने किसानों पर गोलिया तक चलवाई हैं। घोर निंदनीय है, इससे शर्मनाक क्या हो सकता है जब देश में अन्नदाता को गोली मारी जाये। उन्होने कहा कि देश की सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। तो देश में किसानों पर गोलियां चलवाई जा रही हैं। भाजपा मर जवान-मार किसान नारे को बुलंद कर रही है।

 

राजद सुप्रीमो लालू यादव इतने पर नहीं रूके उन्होने एक सवाल भी दाग दिया क्या यही अच्छे दिन हैं? उन्होंने कहा कि तानाशाह भाजपा द्वारा किसानों की मांग को हम अब कुचलने नहीं देंगे। हम किसानों मजदूरों और देश की गरीब जनता के साथ खड़े हैं। लालू प्रसाद यादव के बाद उनके पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर भाजपा पर कमेंट किया है। उन्होने कहा है कि अच्छे दिन में अब हक मांगने पर किसानों पर गोलियां चलने लगी हैं। क्या यही आपका मेक इन इंडिया और न्यू इंडिया है।

Related posts

Mohali Blast: मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हमला, सीएम मान ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

Rahul

Bihar Coronavirus: बिहार में मिले 17 नए कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 98.50

Rahul

एम्स में भर्ती संत गोपालदास ने देह त्यागने की पीएम मोदी से मांगी अनुमति

mahesh yadav