featured यूपी राज्य

किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव ने की सहारनपुर जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात

saharanpur jail किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव ने की सहारनपुर जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात

किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव ने सहारनपुर पहुंचकर अस्थाई जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात की।

नई दिल्ली। किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव ने सहारनपुर पहुंचकर अस्थाई जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात की। शुक्रवार शाम को वह सहारनपुर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही सभी के लिए जरूरत का सामान भी वितरित किया। यही नहीं उन्होंने अपने देश के नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा कराने का भी आश्वासन दिया है।

बता दें कि सहारनपुर में 57 विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप थे। जिसके बाद सभी 57 विदेशी जमातियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया था। जिसमें 21 जमाती किर्गिस्तान के नागरिक हैं। शुक्रवार को किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव अपनी टीम के साथ सहारनपुर जिला कारागार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही अस्थाई जेल में बंद अपने देश के नागरिकों से भी मिले। उन्होंने सभी से एक-एक से बात की।

https://www.bharatkhabar.com/due-to-corona-pm-modi-took-the-right-decision-jp-nadda/

वहीं राजदूत असिन लसेव अपने साथ सभी नागरिकों के लिए खाने और अन्य जरूरत का सामान भी लेकर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने देश के नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा करने का आश्वान दिया। उन्होंने जेल अधिकारियों से मुलाकात के दौरान बताया कि सभी की रिहाई के लिए उच्चस्तरीय बात चल रही है। जल्द ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। किगिस्तान के राजदूत ने अस्थाई जेल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया है।

साथ ही शुक्रवार को किर्गिस्तान के राजदूत असिम लसेव ने सहारनपुर पहुंचकर अस्थाई जेल में बंद किर्गिस्तान के 21 नागरिकों से मुलाकात की। उन्हें जल्द रिहाई का आश्वासन दिया। वह अपने साथ कुछ खाने की वस्तु लेकर आए थे जो नियमानुसान वितरित कराई गई हैं। राजदूत ने जेल की सुविधाओं पर भी संतोष व्यक्त किया।

Related posts

पर्यटन को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास होंगे: सीएम त्रिवेंद्र

Samar Khan

गहलोत सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, साथ ही सरकार का पुतला दहन किया

Aman Sharma

KGMU कोरोना टेस्टिंग किट घोटाले में FIR व VC की बर्खास्तगी की मांग  

Shailendra Singh