featured धर्म

वियतनाम में मिला 1100 साल पुराना शिवलिंग कहां से आया?

shiv 1 1 वियतनाम में मिला 1100 साल पुराना शिवलिंग कहां से आया?

देवों के देव महादेव भगवान भोले के भक्त देश ही नहीं दुनिया में भी है। यही कराण है कि, दुनिया के हर हिस्से में भगवान शंकर को मानने वाले लोग मिल जाते हैं।भगवान शिव को लेकर एक ऐसा ही जीता जागता उदाहरण मिला है। वियतनाम में यह देश एशिया का एक छोटा से खूबसूरत देश है। जहां पर 1100 पुरानी शिवलिंग खुदाई के दौरान मिली है।

shiv 2 वियतनाम में मिला 1100 साल पुराना शिवलिंग कहां से आया?
वियतनाम और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंध काफी पुराने हैं। यहां चौथी से लेकर 13वीं शताब्दी तक की बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के जुड़ी कलाकृतियां पहले भी मिलती रही हैं।
हाल में वियतनाम में बलुआ पत्थर का विशाल शिवलिंग खुदाई में मिला है।

इस शिवलिंग के मिलने की जानकारी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों के साथ शेयर की हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को गत बुधवार एक संरक्षण परियोजना की खुदाई के दौरान 9वीं शताब्दी का शिवलिंग मिला है। यह शिवलिंग बलुआ पत्थर का है और इसे किसी तरह की हानि नहीं पहुंची है। यह शिवलिंग वियतनाम के माई सोन मंदिर परिसर की खुदाई के दौरान एएसआई को मिला है।

https://www.bharatkhabar.com/china-takes-a-step-towards-banning-dog-meat/
वियतनाम स्थित ‘माई सन मंदिर’ पर हिन्दू प्रभाव है और यहां कृष्ण, विष्णु तथा शिव की मूर्तियां हैं। यह परित्यक्त और आंशिक रूप से ध्वस्त हिन्दू मंदिर हैं। इनका निर्माण चंपा के राजाओं ने चौथी से 14वीं शताब्दी के बीच कराया था। मंदिर परिसर मध्य वियतनाम के क्वांग नाम प्रांत के दुय फू गांव के पास स्थित है।

मंदिर परिसर करीब दो किलोमीटर लंबी-चौड़ी घाटी में स्थित है जो दो पहाड़ों से घिरा हुआ है।वियतनाम का चंपा क्षेत्र प्राचीन काल में हिंदू राज्य और हिंदू धर्म का गढ़ था। यहां स्थानीय समुदाय चम का शासन दूसरी शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक रहा था।

चम समुदाय में ज्यादातर लोग हिंदू थे, लेकिन आगे चलकर इस समुदाय के कई लोगों ने बौद्ध और इस्लाम धर्म को अपना लिया। लेकिन यहां आज भी हिन्दू धर्म से जुड़ी हुई खास चीजे खुदाई में मिलती रहती हैं। जो विश्व को हिन्दू धर्म का ज्ञान कराने के साथ उसकी आस्था का एहसास कराती है।

Related posts

बिग बॉस में हुए ऐसे गंदे काम, जिसे देख शर्मिंदा हुए दर्शक

mohini kushwaha

लद्दाख में हुई खूनी हिंसा के गलवान घाटी में तैनात हुए भारत-चीन के सैनिक, जानिए क्या है पूरा मामला..

Mamta Gautam

किसानों ने जल संरक्षण के लिए की आधुनिक तकनीकि की खोज

piyush shukla