Breaking News featured धर्म यूपी

जून के महीने में क्या कहते हैं आपके सितारे, बता रहे हैं आचार्य राजेन्द्र तिवारी

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

जून के पहले ही दिन ज्येष्ठ महीने का पहला मंगलवार है। हनुमान जी की आराधना से शुरू हो रहे इस महीने में आपके सितारे क्या कहते हैं, बता रहे हैं आचार्य राजेन्द्र तिवारी।

मेष: जून में आपके लिए  सामान्य शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार के कष्टों का योग बन रहा है। हालांकि 15 से 22 जून तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान घर का माहौल सुखद रहेगा, कहीं से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। अनावश्यक विवादों से बचें। एक बात याद रखें, अच्छा चरित्र ही अच्छे इंसान का निर्माण करता है। 11, 13 और 23 जून को विशेष सावधानी बरतें।

वृष: जून का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। 22 से 28 जून के बीच कुछ ऐसा होगा जिससे आपका मन खुश रहेगा। नौकरी के हालात अनुकूल रहेंगे। अगर शादी हो गई है तो अपने जीवन साथी को पूरा सम्मान दें। उनसे किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। 2, 5, 8, 13, 26 तारीख उत्तम रहेगी।

मिथुन: यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। जहां तक हो सके व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिसके साथ आप कोई बिजनेस प्लान बना सकते हैं। महीने के हर रविवार को मंदिर जाकर भगवान भैरव को काले जामुन का भोग लगाएं। महीने की 26, 28 और 30 तारीख शुभ है।

कर्क: यह महीना आप के लिए शुभकारी सिद्ध होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल से शुभ संकेत प्राप्त होंगे। अनायास धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहे किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 3, 5, 7, 8, 12, 14, 16 तारीखें शुभ हैं।

सिंह: यह महीना आप के लिये शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिससे मन बहुत प्रसन्न में रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। पूरा महीना हर्ष और उल्लास के साथ व्यतीत होगा। भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल डालकर अर्पण करें। इस महीने की 11, 19 और 23 तारीख शुभ हैं।

कन्या: यह महीना आप के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से चल रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। मित्र पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। भगवान शिव की आराधना आप के लिए शुभकारी रहेगी। माता पिता के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। इस महीने की 11, 12, 15 तारीखें आपके लिए शुभ हैं।

तुला:  यह महीना आप के लिए अनुकूल रहेगा।  संतान पक्ष से शुभ संकेत प्राप्त होंगे। परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। माता पिता का सम्मान करें।  घर से निकलते वक्त माता-पिता के पैर छूकर निकलें। इस महीने की 2, 5, 8, 11, 19 तारीख शुभ है।

वृश्चिक: यह महीना आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। कोई संक्रमित बीमारी शरीर में लग सकती है। बचाव के लिए लाल कपड़े में  कपूर लपेट कर अपने पास रखें। लंबे समय से चल रहे किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अदालती मामलों में कुछ राहत मिलेगी। 11, 12, 13, 15, 18, 21 तारीखें शुभ रहेंगी।

धनु: यह महीना आप के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता का योग है। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। लम्बे समय से चल रहा प्रयास सफल होगा।  माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी, जिससे मिलकर आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। काली गाय को रोटी खिला सकें तो बेहतर है। 11, 15, 16, 19, 22, 26, 28 तारीख आप के लिए शुभ हैं।

मकर: यह महीना आप के लिए सामान्य रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। 15 जून के बाद यश व सम्मान में उन्नति होगी। इस दौरान किसी  उच्च अधिकारी से  भेंट  हो सकती है। उन से मिलने के बाद कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।  मानसिक शांति के लिए सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।15, 18, 22, 23, 26 ये दिन शुभ रहेंगे।

कुंभ:  राशि यह महीना आप के लिए  परेशानी से भरा रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे।  10 जून के बाद  परिवार में मांगलिक कार्यक्रम  के योग बनेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने के संकेत प्राप्त होंगे। भगवान हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 11, 12, 13, 14, 15 तारीख आप के लिए शुभ है।

मीन: यह महीना आपके लिये उत्तम रहेगा। लंबे समय से चल रही शारीरिक समस्या में आराम मिलेगा। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी संक्रामक बीमारी के योग बन रहे है।  परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। रास्ते में मिलने वाले किसी भी याचक का अपमान न करें। 11, 12, 13, 15, 18 ये तारीखें आपके लिए शुभ हैं।

Related posts

त्यौहारी सीजन में इस दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें किन तारीखों को छोड़कर करें बैंक का दौरा

Trinath Mishra

जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने की आतंकवाद से लड़ने की अपील

Pradeep sharma

piyush shukla