मनोरंजन

जन्मदिवस पर गायकी के जादूगर किशोर कुमार के कुछ यादगार लम्हे

जन्मदिवस

बॉलीवुड सिंगर सबके दिलो की धड़कन किशोर कुमार का आज जन्मदिवस है। किशोर कुमार ने अपनी सिंगिंग से सबके दिलों पर राज़ किया है। किशोर कुमार सिंगिंग के साथ, अभिनेता, और एक अच्छे निर्माता भी रहे है। किशोर कुमार लेखक और संगीतकार के तौर पर भी बहुत सारी फिल्मों में काम कर चुके है। किशोर कुमार सिंगर के साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी रह चुके है। बॉलीवुड में किशोर कुमार को लेजेंड के रूप में देखा गया है। आज भी किशोर कुमार का नाम बॉलीवुड में उसी तरह लिया जाता है, जिस प्रकार से किशोर कुमार के समय में लिया जाता था। बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों में बहुत सारे गाने दिए है। किशोर कुमार की आवाज़ में एक जादू था जिसे वह समय समय पर बहुत सारी फिल्मों के जरिये लोगो तक पहुंचा चुके है और वो जादू आज भी उसी तरह कायम है। जिस तरह किशोर कुमार के समय में था। आज भी हर उम्र के लोग किशोर कुमार को सुनते है। और उनकी आवाज़ का जादू आज भी चल रहा है।

फिल्मों में चला आवाज़ का जादू

भारतीय सिनेमा में किशोर कुमार की आवाज़ को बहुत सराहा गया है। अकसर देखा गया है की बहुत सारी फ़िल्में सिर्फ गानों की वजह से चली है। जिनमे सिर्फ गानों को पसंद किया गया है। बॉलीवुड में अलग अलग समय पर फिल्मों के अनुसार अपनी आवाज़ से किशोर कुमार ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। जिसे आज भी सराहा जाता है। बहुत सारी फ़िल्में ऐसी भी रही है जो सिर्फ गानों पर ही आधारित रही है। इन फिल्मों को बहुत सारे दर्शक भी मिले है। इससे ये पता लगता है कि अगर फिल्म की स्टोरी अच्छी न हो तो वो गानों पर भी चल सकती है। ये बहुत सारी फिल्मों के साथ हुआ है जिनकी स्टोरी इतनी प्रभावशाली नहीं रही फिर भी वो फ़िल्में बहुत अच्छी चली है।

किशोर कुमार का सफर

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। लेकिन उन्हें भारतीय सिनेमा में किशोर कुमार के नाम से ही पहचान मिली। किशोर कुमार प्रतिभा के धनी थे। जिन्हे भारतीय सिनेमा में एक बेहतरीन सिंगर की पहचान मिली। किशोर कुमार ने अपने जीवन में बहुत प्रयास के बाद ये मुकाम हासिल किया। साथ ही किशोर कुमार मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे। जो अपनी अदाकारी के लिए भी जाने गए। किशोर कुमार बेहतरीन अभिनय भी करते थे। आज किशोर कुमार हमारे बीच नहीं है। फिर भी आज भी वो सबके दिलों में बसे हुए है। किशोर कुमार ने लम्बे समय तक सबके दिलों पर राज किया और आज भी वो सबके दिलों में जिन्दा है।

किशोर कुमार की गायकी

आज भी किशोर कुमार की सुनहरी आवाज़ और उनके लाखों संगीत लोगों के दिलों में इस तरह बसे हुए है की लोग अक्सर उनके गानों को गुनगुनाते रहते है। साथ ही उनकी गायकी को जिन्दा रखते है। मेरे सामने वाली खिड़की में ये किशोर कुमार का ये गाना आज भी सबको याद है। ये गाना रोमांस को दिखता है और अपने प्यार को इज़हार करने का एक तरीका दीवानों के लिए बना। ये गाना किशोर कुमार के बेहतरीन गानों में शुमार है। ये गाना किशोर कुमार की याद को ताज़ा कर देता है। वैसे तो सभी लोग किशोर कुमार के गानों को गुनगुनाते है लेकिन अक्सर जो लोग किशोर के फैन है वो आज भी उनकी जानी की अल्बम को अपने पास रखते है, उनके पास किशोर कुमार के गानों का एक बड़ी लिस्ट होती है जिसे वो मूड के अनुसार सुनते है। किशोर कुमार ने हर प्रकार के गानों को गाया है। और उनके गानों से हर इंसान झूम उठता है।

किशोर को क्लासिक फिल्मों का था शौक

किशोर कुमार के बड़े बेटे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि किशोर जी को क्लासिक फ़िल्में देखने का बहुत शोक था। एक बार तो वो अमेरिका से बहुत सारी फिल्मों की कैसेट ले आये। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की वो वीकेंड पर बहुत सारी फ़िल्में उनके साथ देखकर घर आकर थक कर सो जाते थे।

Related posts

आमिर की फिल्म ‘दंगल’ के ट्रेलर ने रचा इतिहास

bharatkhabar

करण, वरूण के बाद सैफ ने मांगी कंगना से माफी

Rani Naqvi

प्रेग्नेंट होने की अफवाह से चिढ़ गई बिपाशा, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

Vijay Shrer