Breaking News featured देश मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का ‘विधायकी के चुनाव’ गाना हुआ हिट, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

विधायकी के चुनाव

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव काफी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिरसे वह सुर्खियों में हैं। साथ ही वह हर मौके पर गाना बनाने के लिए जाने जाते है और उनका भोजपुरी गाना रिलीज होते ही धमाल मचा देता हैं। अब बिहार में चुनावी मौहाल है और आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान भी हुआ। इसी मौके पर खेसारी लाल यादव ने एक गाना रिलीज़ किया हैं, जो अब वायरल हो चला हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम ‘विधायकी के चुनाव’ हैं।

यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा हैं। साथ ही इस गाने पर फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव द्वारा बिहार चुनाव पर बनाया गया हैं। गाना ‘विधायकी के चुनाव’ यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। एक दिन पहले ही यह भोजपुरी गाना रिलीज हुआ हैं। गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया हैं।

नेता वाले अंदाज में खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव इस गाने में नेता वाले अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने में खेसारी और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया हैं। अखिलेश कश्यप ने गाने को लिखा है, जबकि श्याम सुंदर ने इसमें म्यूजिक दिया हैं। मनोज मिश्रा ने इसे प्रोड्यूस किया हैं।

पैसे मांगने आई गरीब महिला के साथ खेसारी लाल यादव ने किया कुछ ऐसा, हमेशा रहेगा याद

Related posts

भोपाल गैस त्रासदी पर सरकार का उदासीन रवैया जारी, संगठनों ने जताई आपत्ति

Trinath Mishra

ATS Raid in UP: पीएफआई कनेक्शन पर एटीएस ने की कार्रवाई, 70 लोगों को हिरासत में लिया

Rahul

MSME 2021: लॉकडाउन के बाद भी बाजार में नहीं है प्रोडक्ट की डिमांड, जाने और क्या आ रही समस्याएं

Shailendra Singh