मनोरंजन featured

पैसे मांगने आई गरीब महिला के साथ खेसारी लाल यादव ने किया कुछ ऐसा, हमेशा रहेगा याद

खेसारी लाल यादव

नई दिल्ली।  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों से ज्यादा दूसरी वजहों से भी चर्चा में बने रहते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर खेसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि खेसाली भले ही आज सुपरस्टार हो लेकिन आज भी वो जमींन से जुड़े हैं। और ऊंचाई के इस शिखर पर पहुंचने के बावजूद वे गरीबों की मदद करने से पीछे नहीं हटते। खेसारी लाल के इस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में खेसारी लाल यादव से एक गरीब महिला पैसे मांगने आती है। रक्षा बंधन के मौके पर इस स्‍टार ने जो किया वो वाकई तारीफ के काबिल है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव गाड़ी में होते हैं।

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव

तभी एक औरत उनसे पैसे मांगने के लिए आती है और खेसारी गाड़ी से उतरकर अपनी जेब से राखी निकालकर उस महिला को देते हैं और उस राखी को अपनी कलाई पर बंधवातें हैं उसके बदले में खेसारी उस महिला को पैसे देते हैं।

खेसारी लाल का ये रक्षा बंधन वाकई तारीफ के काबिल है और उनका ये स्पेशनल रक्षा बंधन हमेशा याद रहेगा। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के मौके पर खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष रिलीज हुई है। रक्षा बंधन के मौके पर खेसारी की इस फिल्म को काफी अच्छी शुरूआत मिली हैं। फिल्म संघर्ष में खेसारी के आपोजिट काजल राघवानी है और दोनों की हिट जोड़ी इस फिल्‍म में भी रंग जमा रही है।

ये भी पढ़ें-

खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

भोजपुर फिल्म  बाबरी मस्जिद पर सेंसर बोर्ड ने लगाया बैन

Related posts

इंदिरा गांधी को चुनौती देकर सम्पूर्ण क्रांति का किया था आह्वान, ऐसे दी मंत्रियों ने श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

रवि शंकर प्रसाद ने पहलाज निहलानी को लगाई लताड़

bharatkhabar

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हुई हासिल, तलाशी अभियान के दौरान मिले भारी मात्रा में अवैध हथियार

Rahul