देश दुनिया

खालिस्तान समर्थकों का लंदन में प्रदर्शन, भारत का झंडा हटाया

lodon खालिस्तान समर्थकों का लंदन में प्रदर्शन, भारत का झंडा हटाया

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और भारत विरोधी नारे लगाए। इतना ही नहीं राष्ट्रमंडल देशों के शिखर सम्मेलन स्थल पर लगे भारत के झंडे को भी हटा दिया और खालिस्तान का झंडा लगाने की कोशिश की। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

lodon खालिस्तान समर्थकों का लंदन में प्रदर्शन, भारत का झंडा हटाया

बता दें कि स्थानीय मीडिया के अनुसार, खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय पत्रकारों के साथ बदसलूकी भी की। इससे पहले लंदन में महिला सुरक्षा और कठुआ दुष्कर्म को लेकर कुछ महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने प्रदर्शन किया था। उस समय प्रधानमंत्री अपने ब्रिटिश समकक्ष थेरेसा मे से मुलाकात करने जा रहे थे।

वहीं विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर रात ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने देश की तरक्की, आतंकवाद, रोज़गार, विदेश नीति समेत अपने निजी अनुभवों पर लोगों के सवालों के जवाब दिए। वह गुरुवार (आज) को राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Related posts

बेरोजगारी, बलात्कार, लापता विमान पर मायावती ने उठाया सवाल, सरकार पर आरोप

bharatkhabar

कांग्रेस ने एक देश एक चुनाव को बताया अव्यवहारिक

bharatkhabar

किसानों को मिला केंद्र से लिखित दस्तावेज, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई शुरू

Neetu Rajbhar