Kerala Board 12th Result 2022: केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आज 12वीं क्लास के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिन छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in और dhsekerala.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। केरल शिक्षा भवन द्वारा अब 20 जून, 2022 को इंटर या कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा।
ऐसे देख सकेंगे बोर्ड परीक्षा के नतीजे
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वह होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र आवश्यक लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब छात्र रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करें।
- अंत में छात्र रिजल्ट की कॉपी का आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकलवा लें।
15 जून को जारी हुआ 10वीं का परिणाम
केरल वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा, केरल एसएसएलसी परिणाम 15 जून, 2022 को घोषित किए गए हैं। डीएचएसई केरल प्लस 2 परिणाम 2022 के लिए 10 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। डीएचएसई केरल प्लस 2 परीक्षा 2022 30 मार्च, 2022 और 22 अप्रैल, 2022 से आयोजित की गई थी।