लांबी/जलालाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के युवराज आज पंजाब में एक दूसरे को टक्कर देंगे। राहुल गांधी 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे तों वही अरविंद केजरीवाल लांबी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
बादल के गढ़ में गरजेंगे राहुल गांधी:-
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद में जनसभा करेंगे। राहुल गांधी तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर है जिसका आज दूसरा दिन है। जलालाबाद में रैली को संबोधित करने के बाद फाजिल्का, संगरुर और जालंधर जिलों मे में जनसभा करेंगे। हालांकि शुक्रवार को राहुल ने पंजाब के मजीठा में रैली को संबोधित करते हुए बादल सरकार और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था।
केजरीवाल बठिंडा में करेगे नुक्कड़ सभा:-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में राहुल को टक्कर देने के लिए बठिंडा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। तो वहीं लांबा विधानसभा क्षेत्र भी जाएंगे। लांबा विधानसभा सीट अकाली दल के लिए काफी खास है क्योंकि प्रकाश सिंह बादल यहां से उम्मीदवार है।