Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बहुमत जीत मिली है। इसके बाद रविवार यानी 14 मई की शाम 5.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है।
ये भी पढ़ें :-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राघव-परिणीति को दी सगाई की बधाई, कहा- जोड़ी सदा बनी रहे
इस बैठक में राज्य के अगले सीएम के नाम पर मुहर लगाएंगे। वहीं, एक बार फिर पार्टी में सीएम पद को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। विधायक दल की बैठक के पहले डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लग गए हैं।
#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar’s supporters put up a poster outside his residence in Bengaluru, demanding DK Shivakumar to be declared as “CM” of the state. pic.twitter.com/N6hFXSntJy
— ANI (@ANI) May 14, 2023
डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित घर के बाहर उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाया है। इसमें शिवकुमार को राज्य का सीएम घोषित करने की मांग की गई है।
कांग्रेस को जीती 135 सीटें
शनिवार को घोषित हुए चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 224 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 113 सदस्यों की जरूरत है।