featured देश मनोरंजन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राघव-परिणीति को दी सगाई की बधाई, कहा- जोड़ी सदा बनी रहे

FwBf0i5XoAIPPVt दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राघव-परिणीति को दी सगाई की बधाई, कहा- जोड़ी सदा बनी रहे

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई मेहमानों में से एक थे।

ये भी पढ़ें :-

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजों पर बसपा चीफ मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा और बीजेपी लगाए आरोप

वहीं, रिंग सेरेमनी की तस्वीर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने कपल को उनके नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।”

सीएम ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह राघव चड्ढा को गले लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह राघव और परिणीति दोनों के साथ पोज दे रहे हैं।

कई नेता हुए शामिल

इस सगाई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और अन्य नेता दोनों की सगाई समारोह में शामिल हुए। इसके साथ ही पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान भी नई दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे थे। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सज-धजकर सगाई में पहुंची थीं।

Related posts

केंद्र सरकार ने बैंकों के विलय प्रस्ताव को दी मंजूरी

mahesh yadav

अब निर्भया रेप केस की जांच करने वाले दिल्ली के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार ने दिया ये बयान

Trinath Mishra

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे सिद्धू, किया रोड शो

shipra saxena