featured यूपी

कोरोना ने खोली यूपी के शेल्टर होम की पोल 57 कोरोना पॉजिट दो लड़कियां गर्भवती..

corona 1 3 कोरोना ने खोली यूपी के शेल्टर होम की पोल 57 कोरोना पॉजिट दो लड़कियां गर्भवती..

देश के कई राज्यों से अकसर शेल्टर होम में रह रहीं महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे शोषण की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके साथ ही ये भी सवाल उठते रहते हैं कि, लाख कोशिशों के बाद भी शेल्डर होम में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी क्यों नहीं थम पा रही है। ऐसे ही नये मामले का खुलासा यूपी में हुआ है। जिसने कई सावल खड़े कर दिए हैं।

kanpur 2 कोरोना ने खोली यूपी के शेल्टर होम की पोल 57 कोरोना पॉजिट दो लड़कियां गर्भवती..

आपको बता दें, कानपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह में कोरोना संक्रमण की जांच के दौरान पता चला कि यहां रहने वाली दो लड़कियां गर्भवती हैं। इतना ही नहीं इन दो में से एक को एचआईवी है दूसरी हेपिेटाइटिस सी से ग्रस्‍त है। इस जानकारी के बाद स्‍थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले राजकीय बाल संरक्षण गृह रहने वालों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद यह जांच की जा रही थी। जिसमें ये खुलासा हुआ है।

जांच में 57 संवासिनियों में संक्रमण की पुष्टी हुई थी । तो वहीं जांच में पाया कि दो 17 साल की किशोरियां गर्भवती है। इस बीच सवाल ये उठने लगे हैं कि, इन लड़कियों को किसने प्रेग्नेंट किया है क्योंकि शेल्टर होम के अधिकारियों ने तो ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि, उन्हें गर्भवती लड़कियों की हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

https://www.bharatkhabar.com/capt-tashis-1962-recollection-of-fresh/
मामला सामने आने के बाद शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। उम्मीद की जा रही है कि, जांच में कई चौंका देने वाली बातों का खुलासा हो सकता है।

Related posts

पंजाब: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह

pratiyush chaubey

सेवायोजन मंत्री से मिले सुनील भराला, योजनाओं की जमीनी हकीकत से कराया रू-ब-रू

bharatkhabar

सुरक्षा में कटौती को लेकर भड़के लालू, फांसी पर चढ़ने को तैयार लेकिन मोदी के आगे नहीं झुकेंगे

Breaking News