अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। जिसके तहत सभी पार्टियां तैयारी में जुट गईं हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
पिछली बार AAP बनी थी मुख्य पार्टी
इस दौरान आप सांसद भगवंत मान भी मौजूद रहे। बता दें कि पंजाब में पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी एक मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर सामने आई थी। ऐसे में इस बार भी आम आदमी पार्टी को पंजाब से काफी उम्मीदें हैं। पिछले चुनाव में AAP पहली बार लड़ी थी, और 20 सीटें अपने नाम की थी।
ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰ ਛਵੀ ਲਈ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਅਫ਼ਸਰ ਕੁੰਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਮੈਂ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਇਸ ਵਕਤ ਬਦਲਾਓ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਉਮੀਦ ਸਿਰਫ਼ ‘ਆਪ’ ਹੈ। ਕੁੰਵਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸਾਥ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਇਸ ਉਮੀਦ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੇਗਾ। pic.twitter.com/Nqguk0bWn4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2021
कुंवर विजय कोई नेता नहीं- केजरीवाल
कुंवर विजय प्रताप के पार्टी में शामिल होने को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप कोई नेता नहीं हैं। उन्हें आम आदमी का पुलिसवाला कहा जाता था। हम सब देश की सेवा करने के लिए हैं। इसी भावना के साथ वो आज पार्टी में शामिल हुए हैं।
सिख चेहरा ही होगा मुख्यमंत्री- सीएम
वहीं पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए केजरीवाल ने कहा कि हम लोग पार्टी में इसपर मंथन कर रहे हैं। लेकिन जो भी होगा वो एक सिख चेहरा ही होगा। केजरीवाल ने कहा कि हमारा उम्मीदवार वो होगा जिसपर हर कोई गर्व करेगा। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चल रही अटकलों पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।
कौन हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह ?
कुंवर विजय प्रताप सिंह पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले में जांच कर चुके हैं। इस घटना ने पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक असर डाला था। इसके अलावा कुंवर विजय 2015 में कोतकापुरा में पुलिस फाइरिंग के लिए गठित SIT का भी हिस्सा रहे थे। इस रिपोर्ट को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।