featured दुनिया

कोरोना, हिंसा के बाद फिर से गोलियों से गूंज उठा अमेरिका, कई लोगों ने गंवाई जान..

murder 1 कोरोना, हिंसा के बाद फिर से गोलियों से गूंज उठा अमेरिका, कई लोगों ने गंवाई जान..

कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका पर टूट रहा है। जिसकी वजह से अमेरिका में लगातार लोगों की मौतें होती जा रही हैं। इन मौतों के बीच अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों ने भी खूब जोर पकड़ा हुआ है। इस बीच अमेरिका से एक बार फिर से दिल दहला देने वाली खबर आयी है। जिसमें 9 लोगों ने अभी तक अपनी जान गंवा दी है।बीती रात न्यूयॉर्क शहर में एक जशन के दौरान गोलिया चली हैं। जिसमें अभी तक 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। ये घटना मध्य न्यूयॉर्क सायराक्यूज में घटि है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि नौ पीड़ितों में से 17 वर्षीय एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है और 18 से 53 वर्ष के आठ अन्य के बचने की उम्मीद की जा रही है।

डोनाल्ड ट्रंप

पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अभी हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। हालाकि अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि, ये गोलियां किसने और क्यों चलाई हैं।लेकिन ये जश्न सायराक्यूज के निकट एक पार्किग स्थल में किया गया था। उन्होंने बताया कि उत्सव किस तरह था, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। बकनर ने बताया कि सायराक्यूज के अधिकारी एक कार चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद रात नौ बजे से ठीक पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों को बताया कि ‘‘सैकड़ों’’ लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाई गईं।

https://www.bharatkhabar.com/capt-tashis-1962-recollection-of-fresh/
मामले के सामने आने के बाद अमेरिका में लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। क्योंकि इससे पहले अमेरिका दंगों की आग में जल रहा था ये गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, इस घटना ने एक बार अमेरिका में लोगों के बीच गिस्सा भड़का दिया है।

Related posts

ग्रिगॉर दिमित्रोव ने एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता

Rani Naqvi

तेल कंपनियों ने घटाए गैर सब्सिडी वाले रसोई सिलेंडर के दाम

lucknow bureua

शादी के बाद सामने आई रुबीना दिलैक की फोटो, लगा रही है झाडू, कैंसिल हुआ हनीमून

mohini kushwaha