मनोरंजन

अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

arjun rampal अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने जुर्माना लगाया है। अर्जुन को उनकी स्मोकिंग की आदत भारी पड़ गई। दरअसल अर्जुन झारखंड के दौलतगंज में अपनी अपकिंग फिल्म के लिए शूट कर रहे थे।रेलवे स्टेशन कॉम्पलैक्स पर उन्हें स्मोक करते देखा गया।इसके बाद पब्लिक एरिया में उन्हें स्मोक करते पाया गया।

 

arjun rampal अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने अर्जुन के खिलाफ पब्लिक जोन में स्मोक करने को लेकर शिकायत दर्ज करा दी।नो स्मोकिंग जोन में स्मोक के चलते झारखंड सरकार ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। मामले में शिकायत करने वाले राकेश ठाकुर तिवारी ने कहा कि वह जोन सिगरेट तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करने के लिए बैन है।

उनका कहना था कि अर्जुन एक पब्लिक फिगर हैं और खुलेआम ऐसा करके वो हजारों लोगों को गलत संदेश दे रहें हैं।अर्जुन रामपाल पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Related posts

विराट और अनुष्का ने फैंस को बताया बेटी का नाम, जानें अनुष्का ने ट्वीट कर क्या लिखा

Aman Sharma

उज्जैन आए रणबीर-आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Rahul

सलमान खान के परिवार ने ऐसे किया गणपति विसर्जन, साथ दिखीं यूलिया वंतूर

mohini kushwaha