Breaking News featured देश मनोरंजन

विराट और अनुष्का ने फैंस को बताया बेटी का नाम, जानें अनुष्का ने ट्वीट कर क्या लिखा

WhatsApp Image 2021 02 02 at 12.43.35 PM विराट और अनुष्का ने फैंस को बताया बेटी का नाम, जानें अनुष्का ने ट्वीट कर क्या लिखा

मुबंई। जैसा कि सभी जानते हैं बीती 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बेटी का जन्म हुआ था। जिसके चलते यह साल उनके लिए बहुत ही खास रहा है। जिसके बाद कल अनुष्का शर्मा ने बेटी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें चेहरा तो नजर नहीं आ रहा लेकिन दोनों सितारें अपनी बेटी को निहारते नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को उनकी बेटी को देखने की बहुत चाह थी, जो कल पूरी हुई है। इसके साथ ही बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है।

कपल ने फैंस को बताया वामिका का मतलब-

बता दें कि विराट और अनुष्का बेटी के जन्म के बाद से बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विराट और अनुष्का ने अपने फैंस को बेटी का नाम भी बता दिया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। जिसके चलते फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का व और अनुष्का का का शामिल किया गया है। इसका मतलब होता है देवी दुर्गा। ये शब्द देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता है। साथ ही बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखाए ष्हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।

 

Related posts

त्यौहार के मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को कोविड टेस्टिंग के दिए सख्त निर्देश, 15 दिन सतर्कता बरतने की जरूरत

Trinath Mishra

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,000 अंक के पार

Rahul

ग्रेटर नोएडाः मोरनी के अंडों का ऑमलेट बनाकर खा गए चार युवक, घर से मिले ये अहम सबूत

Shailendra Singh