featured Breaking News देश

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा बाधित

Amarnath Yatra 01 भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा बाधित

जम्मू। कश्मीर में गुरुवार को भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस वजह से अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई। यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रामबन जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन हो गया जिस वजह से राजमार्ग पर यातायात बहाल होने तक अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

Amarnath Yatra

गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए जीवनदायिनी है। इसी राजमार्ग से घाटी में सामानों की आपूर्ति होती है और इसी मार्ग को अमरनाथ यात्रा के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

जम्मू में लगातार बारिश से क्षेत्र की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। जम्मू के जानीपुर क्षेत्र के तीन लोगों (दो बच्चे शामिल) और राजौरी जिले में एक महिला की बाढ़ की वजह से बुधवार को मौत हो गई।

Related posts

मोदी कैबिनटे का विस्तार आज, ये हैं मोदी के 9 नवरत्न

Pradeep sharma

जीएसटी विधेयक : जेटली मंगलवार को राज्यों के वित्तमंत्रियों से मिलेंगे

bharatkhabar

फैक्ट्री मालिकों ने काम से निकाला तो 90 मजदूर पैदल ही घर जाने के लिए निकल पड़े

Rani Naqvi