मनोरंजन featured

प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर, मां मधु चोपड़ा ने बोली ये बात

18 24 प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर, मां मधु चोपड़ा ने बोली ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की अफेयर की खबरें खूब चर्चा में हैं। हर किसी की जुंबा पर इन दोनों के नाम की खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इन दिनों निक को प्रियंका अपने घर वालो से मिलवाने मुंबई लाई हैं। कल प्रियंका ने निक के लिए एक डिनट डेट प्लान किया था जिसमें प्रियंका ने निक को अपनी मां से मिलवाया था।

18 24 प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर, मां मधु चोपड़ा ने बोली ये बात

प्रियंका की मां से मिले निक 

प्रियंका चोपड़ा निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने मुंबई लाई हैं। शुक्रवार की रात प्रियंका, निक के साथ जब डिनर डेट पर निकलीं तो उनके साथ उनकी मां मधु भी नज़र आई थीं। जिसके बाद से दोनोॆं की शादी को लेकर अफवाह उठनी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए प्रियंका और निक, रिश्ते पर लग सकती है मुहर

आपको बता दें कि एक प्रियंका की मां से पूछा गया कि उन्हें निक कितने पसंद आए तो इस सवाल पर मधु ने जबाव देते हुए कहा कि  “हम बस डिनर के लिए बाहर गए थे, वहां निक भी मौजूद थे। लेकिन वहां बहुत बड़ा ग्रुप था। वहां 10 अनजाने लोग थे। इसलिए मुझे निक को जानने का सही से मौका ही नहीं मिला।

मैं उनसे पहली दफा मिली हूं

प्रियंका की मां मधु से जब पूछा गया कि वह निक के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं उनसे पहली दफा मिली हूं, तो अभी उनके बारे में किसी तरह की कोई राय ।”

आपको बता दें कि प्रियंका और निक की मुलाकात पहली बार पिछले साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे। हाल के दिनों में ऐसे कई मौके आए, जब निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया। दोनों कई दफा हाथों में हाथ डाले भी नज़र आए हैं।

आपको बता दें कि निक और प्रियंका की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। निक और प्रियंका के रिश्ते पर लोगों का कहना है कि वो जल्द ही शादी कर सकते हैं। आपको बता दे कि हाल में निक प्रियंका को अपने कजन की शादी में लेकर गए थे जहां उनके भाई की ओर से प्रियंका की तारीफ की गई है।

Related posts

देश ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के लिए दो कदम आगे बढ़ा: अमित शाह

bharatkhabar

लखनऊ में नियंत्रित होंगे संचारी रोग, विशेष फॉगिंग-एंटी लार्वा अभियान शुरू

Shailendra Singh

ऑक्सीजन की कमी पर मायावती का ट्वीट, केंद्र सरकार से की ये मांग  

Shailendra Singh