featured खेल

फीफा विश्व कपः हैरी केन की शानदार हैट्रिक ने पनामा को 6-1 के बड़े अंतर से हराया

FIFA 1 फीफा विश्व कपः हैरी केन की शानदार हैट्रिक ने पनामा को 6-1 के बड़े अंतर से हराया

फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण में रविवार को इंग्लैंड ने पनामा पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आपको बता दें कि निझनी नोवोग्रोड स्टेडियम में हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने अपना पहला विश्व कप खेल रही पनामा को 6-1 हरा दिया है। गौरतलब है कि जीत के साथ इंग्लैंड 6 को लेकर आखिरी 16 दौर में पहुंच जाएगा।

 

FIFA 1 फीफा विश्व कपः हैरी केन की शानदार हैट्रिक ने पनामा को 6-1 के बड़े अंतर से हराया

 

हैरी केन की शानदार हैट्रिक के दम पर पनामा को 6-1 बड़ी हार झेलना पड़ा

इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक के दम पर पनामा को 6-1 बड़ी हार झेलना पड़ा।मालूम हो कि इंग्लैंड की ग्रुप मुकाबले में लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को हराया था। दोनों जीत के साथ इंग्लैंड के छह अंक हो गए हैं।वहीं दूसरे राउंड में उनकी जगह पक्की हो गई है। इंग्लैंड को नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए ना सिर्फ पनामा के खिलाफ जीत हासिल करनी थी बल्कि उसके लिए बड़े अंतर से जीतना भी जरूरी थी।

फीफा वर्ल्ड कपः शेरडान शकीरी के गोल ने स्विट्जरलैंड को दिलाई जीत

हैरी केन ने रोमांचक खेल दिखाते हुए तीन गोल किए और पूरी टीम की तरफ से कुल छह गोल किए दागे

इंग्लैंड के लिए टीम के कप्तान हैरी केन ने रोमांचक खेल दिखाते हुए तीन गोल किए और पूरी टीम की तरफ से कुल छह गोल किए दागे। इंग्लैंड ने पनामा के खिलाफ पहले ही हाफ में ऐसा खेल दिखाया कि ये टीम सकते में आ गई।

पहले हाफ में इंग्लैंड की तरफ से खेल के आठवें मिनट में जॉन स्टोंस ने पहला गोल किया

54 मिनट में पहले हाफ में इंग्लैंड की तरफ से कुल 5 गोल किए। पहले हाफ में इंग्लैंड की तरफ से खेल के आठवें मिनट में जॉन स्टोंस ने पहला गोल किया। टीम को 1-0 से आगे कर दिया। गोल के बाद लग रहा था कि पनामा की टीम जोरदार वापसी करेगी।लेकिन ये टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाई। इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल कप्तान हैरी केन ने किया।

 

इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसी को पनामा के एस्कोबार ने बॉक्स में धक्का दे दिया और टीम को पेनल्टी मिली

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसी को पनामा के एस्कोबार ने बॉक्स में धक्का दे दिया और टीम को पेनल्टी मिली। हैरी केन ने इस मौके को बिल्कुल नहीं गवांया और गोल कर दिया। इसके बाद खेल के 36वें मिनट में जेसी लिंगार्ड ने टीम को लिए तीसरा गोल कर दिया। खेल के 40वें मिनट में जॉन स्टोंस अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल करने में सफल रहे।

43वें मिनट में इंग्लैंड को एक और पेनल्टी मिली

आपको बता दें कि 43वें मिनट में इंग्लैंड को एक और पेनल्टी मिली । जिसका फायदा एक बार फिर से कप्तान हैरी ने उठाया। उन्होंने इस बार बाईं तरफ शॉट लगाया,जबकि पनामा के गोलकीपर धोखा खा गए और उन्होंने दाईं तरफ छलांग लगा दी। इस तरह से इंग्लैंड का पांचवां गोल पूरा हुआ। वहीं कप्तान हैरी केन ने अपना दूसरा गोल किया।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

कश्मीर में परिसीमन की आवाज पर सन्न हो गए कश्मीर को आग में झुलसाने वाले

bharatkhabar

वर्णिका कुंडू मामला: दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 40 लोग देंगे मामले में गवाही

Pradeep sharma

पुलिस ने किया छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में 15 माओवादियों के मारे जाने का दावा

Rani Naqvi