featured देश धर्म राज्य

ये है दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदें, आप भी जाकर कर सकते है दीदार

ead 1 ये है दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदें, आप भी जाकर कर सकते है दीदार

नई दिल्ली: आज दुनियाभर में लोग ईद का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मना रहे हैं। इस दिन मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करने के लिए मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। मस्जिद को इस्लाम में सबसे पवित्र जगह माना जाता हैं। आज इस खास मौके पर आपको रूबरू करवाते हैं ऐसी मस्जिदों से जिनका नाम दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में शुमार है।

इमाम अली मस्जिद

ead 1 ये है दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदें, आप भी जाकर कर सकते है दीदार

इमाम अली मस्जिद इराक के नजफ में स्थित है। कहा जाता है कि इस मस्जिद में शियाओं की काफी आस्था है। इस मस्जिद का निर्माण 977 में हुआ था। हर साल इस मस्जिद में लाखों लोग इमाम अली के सजदे में सर झुकाते हैं।

अल अजहर मस्जिद

मिस्र में बनी अल अजहर मस्जिद का निर्माण 970 में हुआ था। मिस्र की राजधानी काहिरा में बनी यह पहली मस्जिद है।

इमाम मस्जिद इसफहान

शाह मस्जिद के नाम से मशहूर यह मस्जिद ईरान में मौजूद है। इस मस्जिद को पारसी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना माना जाता है। मस्जिद का निर्माण 1611 में शुरू करवाया गया था।

अल फतह मस्जिद

बहरीन में मौजूद अल फतह मस्जिद का नाम दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में शुमार है। यह मस्जिद 6,500 स्क्वॉयर मीटर में फैली हुई है। मस्जिद का निर्माण 1987 में शेख सलमान अल खलीफा ने करवाया था।

अल मस्जिद अल नवाबी

सऊदी अरब के मदीना में बनी इस मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि इसे खुद पैंगबर साहब ने बनवाया था। यह मस्जिद मदीना में मौजूद है। मक्का के बाद इसे इस्लाम में दूसरी सबसे पवित्र जगह बताया गया है।

बाड़ा इमामबाड़ा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बनी इमामबाड़ा मस्जिद का नाम दुनिया की बड़ी मस्जिदों में शामिल है। मस्जिद का निर्माण साल 1784 में असफ उद दौला ने कराया था।

by ankit triapthi

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम का पहला हवाईअड्डा राष्ट्र को समर्पित किया

mahesh yadav

Panchang 06 दिसंबर 2021: पंचांग से जानिए आज का शुभ समय और राहुकाल, क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Saurabh

सर्राफा व्यापारी हो जाये सावधान,शहर में एक सिंडीकेट पहुंचा सकता है आपको नुकसान,जानिए कौन है वो

sushil kumar