featured देश

नागपुर से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार,पाकिस्तान के लिए जुटाता था टेक्निकल और खुफिया जानकारी

नागपुर से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार,पाकिस्तान के लिए जुटाता था टेक्निकल और खुफिया जानकारी

नई दिल्ली:नागपुर से एक आईएसआई एजेंट को पकड़ा गया है। खुफिया एजेंट का नाम निशान्त अग्रवाल है जो पाकिस्तान के लिए टेक्निकल और खुफिया जानकारी जुटाता था। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरूण ने बताया कि नागपुर की ब्रह्मोस यूनिट से आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। वो पाकिस्तान को ब्रह्मोस की जानकारी देता था। निशांत अग्रवाल को नागपुर की ब्रह्मोस एरोस्पेस यूनिट के नजदीक पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र एंटी टेरिरिज्म स्क्वॉड (एटीएस) के जरिए चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी धरा गया है। एटीएस अधिकारी ने ये जानकारी दी।

 

pakn agent नागपुर से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार,पाकिस्तान के लिए जुटाता था टेक्निकल और खुफिया जानकारी

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःभारतीय वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर वायुसेना ने किया प्रदर्शन
आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 82 के पार

निशांत अग्रवाल एनआईटी कुरुक्षेत्र से पढ़ा है। आरोपी रुड़की का रहने वाला है और 2013 से ब्रह्मोस मिशन से जुड़ा था। आरोपी ब्रह्मोस से पहले इंडियन ऑयल में कार्यरत था। विभिन्न पहलुओं पर एटीएस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के एटीएस के एक संयुक्त अभियान में ब्रह्मोस के वर्धा रोड केंद्र से निशांत अग्रवाल को गिर‍फ्तार किया गया।

 

निशांत के मकान मालिक मनोहर काले ने बताया कि यह इंजीनियर वर्धा रोड पर पिछले वर्ष से किराये के मकान में रह रहा था। काले ने बताया कि पुलिस टीम सुबह साढ़े पांच बजे इमारत में पहुंची और शाम पांच बजे तक वहां रही। उन्होंने बताया कि अग्रवाल रुड़की का रहने वाला था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘वह यहां पत्नी के साथ रह रहा था और उसने यहां आने पर मुझे अपने आधार कार्ड की प्रति और अपने नियोक्ता का एक प्रमाणपत्र दिया था।’

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःपर्यटन के लिहाज से देवभूमि नैसर्गिक डेस्टिनेशन
मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां

 

By: Ritu Raj

Related posts

26 वर्षीय वेनेसा को मिस वर्ल्‍ड का ताज भारत की मानुषी छिल्‍लर ने पहनाया

Rani Naqvi

पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग के मामले में पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rani Naqvi

पंजाब : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसफ ने ड्रोन को किया ढेर, 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Rahul