featured दुनिया देश

मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां

मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां

मानव तस्करीः नेपाल से हो रही लड़कियों की तस्करी के आंकड़ों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को परेशानी में डाल दिया है। मालूम हो कि गैर सरकारी संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक नेपाल से हर रोज करीब 50 लड़कियां अवैध तरीके से लाईं जा रही हैं।लड़कियों की आपूर्ती अलग-अलग रुटों से खाड़ी के देशों में हो रही है।

 

मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां
मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां

इसे भी पढ़ेःनेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

बताते चलें कि साल 2015 में आए भूकंप के बाद नेपाल महिलाओं महिलाओं की तस्करी के आंकड़े चौकाने वाले है। दिल्ली पुलिस समेत दूसरी एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार पूरे धंधे में दिल्ली ऐसा केन्द्र बन गया है जहां पर नेपाल से लाई गई लड़कियां बंधक बनाकर रखी जाती हैं।बाद में लड़ियों को खाड़ी देशों में बेच दिया जाता है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने कहा है कि उनकी टीम ने 2015 से दिल्ली में 535 रेस्क्यू ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में पाई 60 फीसदी लड़कियां नेपाल से मानव तस्करी कर लाई गईं थीं। हाल ही में दिल्ली के मुनिरका, मैदान गढ़ी और पहाड़गंज में बचाव ऑपरेशन के दौरान पकड़ी गई लड़कियाों से पूछताछ में पता चला कि वे नेपाल से ही आई थीं।

वही नेपाल बॉर्डर के पुलिस अधिकारी बताते हैं कि तस्कर खुद को नौकरी देने वाले ब्रोकर बताते हैं। कानूनन वैध होने का भी दावा करते हैं। झूठी पहचान से वह लड़कियों को खाड़ी के देशों में बेचते हैं। नेपाल बॉर्डर पर इसी तरह के मामलों की जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों का लड़कियों पर इतना प्रभाव होता है कि पकड़े जाने वह किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचती हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

भारतीय रेलवे ने किया टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा फेरबदल, मिलेगी यह राहत

Aditya Gupta

एशिया कप में लसिथ मलिंगा ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, मुरलीधरन को पीछे छोडा

mahesh yadav

बोर्ड परीक्षा की तारिख का ऐलान, 12वीं की सात और 10वीं की 26 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Breaking News