featured खेल

एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा

sports एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा

एशियन गेम्स के 74 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा छूआ।

यह भी पढ़े

Manipur Internet Ban: मणिपुर में 5 दिनों के लिए बढ़ाया गया इंटरनेट पर बैन, अब इस दिन शुरू होगी सुविझा

 

शनिवार सुबह गेम्स के14वें दिन महिला कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीतने के साथ ही भारत के लिए 100वां मेडल जीता। इसके साथ ही अब भारत के 25 गोल्ड हो गए हैं।

इस तरह आज अब तक भारत को 5 मेडल मिले हैं। कबड्डी के अलावा, भारत को आर्चरी कंपाउंड में 4 मेडल मिले। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

indian mens hockey team asian games final एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा

चीन के गुवांगझोउ में चल रहे इस एशियन गेम्स में भारत को 24 सितंबर को शूटिंग में पहला पदक मिला था। इसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाड में जीते सभी खिलाड़ियों से 10 अक्टूबर को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा-एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों तक पहुंच गए हैं।

6 2 1696651204 एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा 8 5 1696651613 एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा 62 1696651040 एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, लगाया मेडलों का शतक, छूआ 100 मेडल का आंकड़ा

मैं सभी एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं। हर एक प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

Related posts

जन्मदिन पर बोले बिग बी: वक्त सवाल उठाने का नहीं बल्कि एकजुट होने का है

bharatkhabar

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की में एक बार फिर आया भूकंप, 3 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल

Rahul

धौलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व कुख्यात डकैत को किया गिरफ्तार

Nitin Gupta