Breaking News featured क्राइम अलर्ट दुनिया

श्रीलंका में हिंसा, कोलंबो में उग्र प्रदर्शन, PM ने लगाई इमरजेंसी, सुरक्षा की गई सख्त

11 07 2022 sri lanka protest 22882102 श्रीलंका में हिंसा, कोलंबो में उग्र प्रदर्शन, PM ने लगाई इमरजेंसी, सुरक्षा की गई सख्त

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोटाबाया मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े

 

आज है आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत, यहां जानिए चंद्रोदय का समय, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

बताया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, सैन्य विमान में सवार होकर फरार हो गए। सभी लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए।

 

हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। वहीं, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ सेना ने अपने नागरिकों के सामने हथियार नीचे कर दिए।

 

 

वहीं, गोटाबाया के फरार होने के बाद राजधानी कोलंबो में हालात बिगड़ गए हैं। लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

 

राष्ट्रपति के फरार होने के बाद श्रीलंका में आपातकाल लागू हो गया है। सैकड़ों लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम आवास में घुस गए हैं। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। श्रीलंका की नाराज जनता पीएम आवास की तरफ बढ़ रही है। हालात को देखते हुए पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related posts

सभी जिलों में बढ़ेंगे इतने बेड, यूपी सरकार की बड़ी पहल

sushil kumar

लखनऊ- निशातगंज स्थित पेंट की दुकान में लगी आग ने मचाया कोहराम

Aditya Mishra

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौती, एकजुट होना होगा: मुलायम सिंह यादव

Aditya Mishra