Mexico Bar Fire: मेक्सिको के सैन लुइस रियो कोलोराडो के एक बार में 22 जुलाई की सुबह 1:33 बजे मामूली विवाद पर आग लग गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक 17 वर्षीय किशोर और एक महिला अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।
ये भी पढ़ें :-
August Bank Holiday 2023 List: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
सोनोरा अटॉर्नी जनरल ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि अमेरिका के सीमावर्ती शहर सैन लुइस एरिज़ोना के पास स्थित सैन लुइस रियो कोलोराडो के बार में आग लगने की घटना को अंजाम दिया गया। इस हादसे में एक दर्जन के करीब लोगों की जलकर मौत हो गई।
सैन लुइस रियो कोलोराडो के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आग लगाने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है, जिसे क्लब से मामूली विवाद की वजह से बाहर निकाल दिया गया था। इस कार्रवाई से गुस्साए शख्स ने क्लब में आग लगा दी।