featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया भारत खबर विशेष

45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

AAU438W 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

रूस की सेना जैसे-जैसे कीव से हट रही है, वैसे-वैसे उसकी बर्बरता अब दुनिया के सामने आ रही है। यूक्रेन में कीव के पास बूचा इलाका लाशों से पट गया है और अब तक 400 से ज्‍यादा लोगों को दफनाया गया है।

इन लोगों को यातना देने के भी साक्ष्‍य मिले हैं। इस इलाके पर चेचेन लड़ाकुओं का कब्‍जा था।

यह भी पढ़े

इमरान ने संविधान का घोंट दिया गला !, PAKISTAN में पिक्चर अभी बाकी है, क्या स्पीकर के फैसले को अभी भी पलटा जा सकता है?

Ukraine Russia War 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

रूस की तुलना आतंकी संगठनों से

कीव के सरकारी अभियोजक इरिना वेनेडिकोत्वा ने बताया कि अब तक 410 शव मिले हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने रूस की तुलना आतंकी संगठनों से की है। उन्होंने रूसी सेना को ISIS से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि बुचा शहर से पीछे हटते वक्त रूसी सैनिक गुस्से में बेवजह आम लोगों की हत्या कर रहे थे, जबकि यूक्रेनी उनका विरोध भी नहीं कर रहे थे।

बुचा नरसंहार सोची समझी रणनीति

कुलेबा का कहना है कि बुचा नरसंहार सोची समझी रणनीति है, रूस का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को मारना है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडलियाक ने इसे कीव क्षेत्र में 21वीं सदी की सबसे भयानक तबाही बताया है। उन्होंने कहा नाजियों का सबसे घृणित अपराध अब यूरोप में लौट आया है।

AAU438W 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

चर्च में खोदी गई 45 फुट लंबी सामूहिक क्रब

राजधानी कीव के पास बुचा शहर की सड़क पर 400 से ज्यादा लाशें पड़ी मिलीं हैं। इन लाशों को दफन करने के लिए 45 फुट में फैली एक कब्र खोदी गई है। अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ सैटेलाइट इमेज जारी की हैं। इन तस्वीरें में सेंट एंड्रयू और पायरवोज़्वनोहो ऑल सेंट्स के चर्च में 45 फुटी लंबी कब्र दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कब्र के ऊपर की मिट्टी पूरी तरह से लाल थी।

इरपिन में 200 नागरिक मारे गए

यह घोषणा रूस ने पिछले सप्ताह दी थी कि वह राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के आसपास युद्ध अभियानों को काफी कम कर देगा और इसके बजाय पूर्वी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू करने के बाद से राजधानी शहर से लगभग 46 किमी दूर स्थित इरपिन में 200 नागरिक मारे गए हैं।

Screenshot 2022 02 24 130448 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

ध्वस्त सड़कों को लाशों से ढक दिया गया

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हिंसा के बीच लगभग 70,000 लोग इरपिन से भागने में सफल रहे हैं। कीव के उत्तर-पश्चिम में एक शहर बुचा में जहां रूस के सैनिक पिछले सप्ताह चले गए थे, वहां हिंसक हमले हुए, जिसके कारण सैकड़ों नागरिक मारे गए। बुका मेयर अनातोली फेडोरुक ने दावा किया कि शहर की ध्वस्त सड़कों को लाशों से ढक दिया गया और एक सामूहिक कब्र भी मिली है जहां लगभग 400 लोगों को दफनाया गया है।

ग्रैमी अवार्ड के मंच पर जेलेंस्की की अपील

ग्रैमी अवार्ड सेरेमरी के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए मदद की अपील की और दुनिया से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, आप यूक्रेन की मदद कीजिए। जैसे भी आप कर सकते हैं। उन्होंने कहा- म्यूजिक के अपोजिट क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर और मरे हुए लोग। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। आज ही भर दीजिए। जिस तरह से भी हो सकता है हमें सपोर्ट कीजिए।

us army kabul airport 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

कीव पर यूक्रेन का नियंत्रण कायम किया

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

घायल बच्चे के सवाल से लोगों की आंखे नम

रूस के हमले में घायल हुआ एक बच्चा डीमा जो सवाल पूछ रहा है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखे नम हो जाए। डीमा रूसी बमबारी में बुरी तरह जख्मी हो गया था। ऑपरेशन के बाद फिलहाल वो अस्पताल के बेड पर है। अब डीमा अस्पताल में दिखने वाले हर शख्स से यही पूछता है मेरे डैड कहां हैं? क्या वो आ रहे हैं?

pakistan army terrorist 45 फीट लंबी कब्रगाह, बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग, बर्बरता की सारी हदें पार

Related posts

दुनियाभर ने किया Gmail डाउन का सामना, गूगल ने लिया संज्ञान

Samar Khan

कपिल मिश्रा ने कहा- परमानेंट नहीं, गेस्ट टीचर्स को मिलेगा ठुल्लू

Pradeep sharma

राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने 48 वें जन्मदिन के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 48 पौधों का रोपण किया

Rani Naqvi