दुनिया

Fire In Thailand: थाईलैंड में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 लोगों की मौत

FZXDkVNacAA Fire In Thailand: थाईलैंड में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 लोगों की मौत

Fire In Thailand: थाईलैंड में शुक्रवार एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। वहीं, इस आग की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत और 10 बुरी तरह झुलस गए हैं। नाइट क्लब में आग की घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

ये भी पढ़ें :-

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में पहली बार भारत को जिताया गोल्ड, रचा इतिहास

मरने वाले सभी लोग थाइलैंड के निवासी: पुलिस
पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस घटना में मरने वाले सभी थाईलैंड के ही रहने वाले थे। राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के हवाले से बैंकाक पोस्ट ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना में 40 लोगों की हुई मौत: पुलिस कर्नल
पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने टकहा, ‘सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में शुक्रवार रात करीब 1 बजे आग लगी। इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई है और सभी पीड़ित सभी लोग थाईलैंड के नागरिक थे।

यह नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते थे। सोशल मीडिया में वायरल आग के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है। लोग जान बचाने के लिए चीखते नजर आए। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है।

Related posts

सुरक्षा परिषद की स्थायी सीटें बढ़ाने का पाकिस्तान ने किया विरोध

shipra saxena

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 27.46 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

अर्थशास्त्र के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान के लिए अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों को नोबेल पुरस्कार

rituraj