देश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है। लगातार पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमत के बाद लोगों को 1 नवंबर के बाद मंहगाई को लेकर कुछ और झटके लगने वाले है। आज से लोगों को बैंको में रखा अपने पैसों की निकासी के लिए शुक्ल देना होगा। ट्रेनों का भी वक्त बदलने वाला है। रसोई गैस की कीमत भी बढ़ सकती है।
बता दें कि अब ग्राहकों को अपने बैंक में रखे पैसों का निकालने और जमा करना के लिए शुक्ल देना पड़ेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को जमा करने और निकालने के लिए शुल्क देना होगा। वहीं लोन खाते के लिए भी 150 रूपये जमा कराने होंगे। मा खाते में एक महीने में तीन बार से ज्यादा पैसे जमा करने पर 40 रूपये देने होंगे। जनधन खाताधारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन निकासी पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
ट्रेन का समय बदलेगा
आज से ट्रेनों के समय में भी बदलाव किए जाएंगे। करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय बदला जाएगा। 13,000 पैसेंजर ट्रेनों और 7,000 मालगाड़ियों का टाइम टेबल भी बदल रहा है।
गैस सिलिंडर बुक करने को अब ओटीपी
अब गैस सिलिंडर बुक करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत होगी। बिना इसके बुकिंग नहीं होगी। सिलिंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय को ओटीपी बताने के बाद ही आपको सिलिंडर मिलेगा।
बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ाती हैं। कीमतें इस महीने भी बढ़ सकती हैं।
राजधानी में खुलेंगे स्कूल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों से कहा है कि वे फिजिकल क्लास में शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षा जारी रखें।