बिज़नेस

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2.83 फीसदी

New notes वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2.83 फीसदी

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2.83 फीसदी है। विश्वबैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था 2.095 ट्रिलियन डॉलर की है, जो 74 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक अर्थव्यवस्था का 2.83 फीसदी है।

New notes वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2.83 फीसदी

फ्रांस, यूके को भी छोड़ सकता है पीछे

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने संसद में बताया कि विश्वबैंक ने भारत की जी़डीपी दर 8 फीसदी मानी है, वहीं फ्रांस और यूके जैसे विकसित देशों की जीडीपी दर मात्र 2.5 फीसदी है। इस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी के मामले में भारत साल 2018 में फ्रांस को और साल 2021 में यूके को पीछे छोड़ देगा।

इसके पहले फोब्स पत्रिका के अनुसार “2016 में यूके की जीडीपी 1870 अरब डॉलर थीं, वहीं भारत की जीडीपी 2300 अरब डॉलर थी” और भारत ने ब्रिटेन को काफी पीछे छोड़ दिया था।

Related posts

फिनलैंड की कंपनी ने लॉन्च किया नोकिया 8, जाने क्या है खास

Rani Naqvi

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 11 जून को, सोने पर 3 तो बीड़ी पर लगेगा 28 फीसदी टैक्स

Rani Naqvi

बैंकों ने अपने ग्राहकों को दिया दीपावली का शानदार तोहफा

Rahul srivastava