देश Breaking News

भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध

MEA भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार सरकार ने भारतीय नागरिकों के उद्देश्यों की परवाह किए बिना लीबिया की यात्रा करने की योजना पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने ऐसा लीबिया में सुरक्षा स्थिति, सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरों और वहां भारतीय नागरिकों के जीवन में बढ़ रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया है।

MEA

मंत्रालय के मुताबिक, इस संबंध में सभी आव्रजन अधिकारियों को भी अधिसूचित किया गया है। भारतीय नागरिकों को लीबिया यात्रा पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का अनुपालन करना होगा। भारतीय नागरिकों के लीबिया यात्रा पर 3 मई, 2016 को प्रतिबंध लागू हो चुका है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अपनी जान जोखिम में डाल कर लगभग डेढ़ हजार से भी अधिक भारतीय लीबिया में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश केरल के हैं। लीबिया में गंभीर हालात को देखते हुए वहां रह रहे भारतीयों को पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से चेतावनी दी जा रही है। लेकिन अभी भी 1600 भारतीय सिर्फ लीबिया की राजधानी में ही नहीं बल्कि वहां से सैकड़ों किलोमीट दूर के इलाकों में रह रहे हैं। अब जबकि वहां के लोगों के लिए रोजगार व खाने पीने की दिक्कतें हैं तो ये भारतीय कैसे रह रहे होंगे यह सिर्फ अनुमान लगाने की बात है। वहां सिर्फ युद्ध जैसे हालात ही नहीं है बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बदतर हो चुकी है। कई आतंकी संगठन वहां विदेशी नागरिकों को अगवा करने का काम कर रहे हैं ताकि उनकी सरकारों से पैसे वसूले जा सके। इतने जोखिम के बावजूद कुछ भारतीय वापस लौटने को तैयार नहीं है।

Related posts

आम्रपाली दुबे समेत इन सुपरस्टार की ओर से दी गई श्रध्दांजलि, पोस्ट की कविताएं और वीडियो

mohini kushwaha

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- कोरोना मरीजों के घरों के बाहर न लगाए जाएं पोस्टर!

Hemant Jaiman

लैथापोरा में ट्रेनिंग कैंप पर हुआ हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Vijay Shrer