December 4, 2023 5:19 pm
featured दुनिया

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेटा हुआ लापता, जानें क्या है पूरा मामला

hafiz saeed 1 भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेटा हुआ लापता, जानें क्या है पूरा मामला

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद लापता हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद के बेटे का अपहरण पेशावर में कार में आए बदमाशों ने किया था।

ये भी पढ़ें :-

Baluchistan Bomb Blast: पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में धमाका, 52 लोगों की मौत, 100 लोग घायल

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसका पता नहीं लगा पाई है। वहीं, बेटे के गुम होने पर हाफिज का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

हाफिज मुहम्मद सईद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का भी सह-संस्थापक है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और रूस ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

अमेरिका ने रखा है भारी इनाम
हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी आतंकवादी घोषित हो चुका है। अमेरिका ने हाफिज पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है। उसे जुलाई 2019 में टेरर फंडिंग के मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

LIC ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर किया सम्मानित

Rani Naqvi

मनसे की गुंडागर्दी: कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को पीटा

bharatkhabar

लखनऊ: यूपी चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकती है बिहार की यह पार्टियां, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh