featured धर्म

30 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 30 सितम्बर 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
बिजनेस में बड़ी डील को लेकर चिन्तित रहेंगे। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। व्यापारी लेनदेन सावधानी से करें।

वृषभ
जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व तेजी से बढ़ेगा। घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन
लाइफ पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। आपको जॉब ऑफर मिल सकता है। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं।

कर्क
आज दिन की शुरुआत निगेटिव रहेगा। घर पर किसी कारण झगड़ा हो सकता है। परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं।

सिंह
ज्यादा आत्मविश्वास आपके काम बिगाड़ सकता है। आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। दूसरों के आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। वैवाहिक जीवन में अहंकार को दूर रखें।

कन्या
बड़ा पद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

तुला
कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। भाई-बहनों के साथ वक्त बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें। नव विवाहित आज काफी रोमांटिक पल बितायेंगे। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक
बिजनेस में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। जॉब में आज काम का दबाव कम रहेगा। छोटे बच्चों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं।

धनु
आज अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। बच्चों पर काफी ध्यान देंगे। यात्रा के दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

मकर
अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुडने का प्रयास करेंगे। आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं।

कुंभ
धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। निवेश के लिये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। नई योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे।

मीन
ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। मित्रों से वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 30 सितम्बर 2023 शनिवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 12:21 PM तक उसके बाद द्वितीया , सूर्य -सूर्य कन्या राशि में है,, योग-ध्रुव योग 04:27 PM तक, उसके बाद व्याघात योग, करण -कौलव 12:21 PM तक, बाद तैतिल 10:58 PM तक, बाद गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 सितम्बर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- प्रतिपदा 12:21 PM तक उसके बाद द्वितीया
  • नक्षत्र- रेवती 09:08 PM तक उसके बाद अश्विनी
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- व्याघात
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:21 AM
  • सूर्यास्त–6:13 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:01 PM, 30 सितंबर
  • चन्द्रास्त- 8:03 AM,1 अक्टूबर
  • राहु काल-09:19 AM से 10:48 AM तक

Related posts

हैरान करने वाले आंकड़ेः नोटबंदी के 6 दिनों मे जमा हुए 9 हजार करोड़

Rahul srivastava

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, भूपेश बघेल होंगे सीएम

Ankit Tripathi

लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने की अगल-अलग राज्यों के सीएम से की बात, मुख्यमंत्रियों ने बताई अपनी मर्जी

Rani Naqvi