featured देश हेल्थ

कोरोना: मौतों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4454 मौत, 2.22 लाख नए केस मिले

23 05 2021 coronajbp03 कोरोना: मौतों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4454 मौत, 2.22 लाख नए केस मिले

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण दर में तो लगातार गिरावट देखी जा रही है। लेकिन मौत के आंकड़े नहीं थम रहे हैं। लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। अब तक देश में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार में देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 22 हजार 315 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 4454 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीच 3 लाख 2 हजार 544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानकि 84 हजार 683 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी 2.40 लाख केस दर्ज किए गए थे।

देश में महामारी के आंकड़े

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 67 लाख 52 हजार 447
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 37 लाख 28 हजार
कुल एक्टिव केस- 27 लाख 20 हजार 716
कुल मौत- 3 लाख 3 हजार 720

1.13 फीसदी पहुंची मृत्यु दर

देश में कोरोना से मृत्यु दर लगातार बढ़ता जा रहा है। 1.11 से 1.13 फीसदी पहुंची गई है। हालांकि रिकवरी रेट पिछले कुछ दिनों से बढ़ा है जो कि अब 88 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है। एक्टिव केस घटकर 11 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

अब तक 33 करोड़ सैंपल किए गए टेस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक 33 करोड़ 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 19 लाख 28 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मौत

महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु देश के उन 10 राज्यों में शामिल हैं, जहां कोविड से होने वाली मौतों में 73.88 फीसदी की हिस्सेदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में हुई. रोजाना पॉजिटिविटी दर घटकर 11 फीसदी हो गई है।

8वें दिन 3 लाख से कम केस

भारत ने लगातार आठवें दिनों तक रोजाना तीन लाख से कम नए मामले दर्ज किए हैं। भारत की रोजाना रिकवरी भी लगातार 10वें दिन रोजाना नए मामलों से आगे निकल गई है। भारत ने जनवरी 2020 से प्रतिदिन अपनी टेस्ट क्षमता को लगभग 25 लाख टेस्ट तक बढ़ा दिया है।

Related posts

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजरा एंबुलेंस को रुकवाकर

bharatkhabar

देश के नाम पीएम मोदी का संदेश, बोले- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन कोरोना महामारी अब भी जारी

Pritu Raj

कोरोना के कहर से नहीं बच सके रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी, दु:खद मौत

Trinath Mishra