Breaking News featured देश राज्य

कोरोना के कहर से नहीं बच सके रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी, दु:खद मौत

रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी (railway minister suresh angdi)
  • भारत खबर || नई दिल्‍ली 

रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी (railway minister suresh angdi) का कोराेना के चलते निधन हो गया। उनकी मौत पर राज्य से लेकर केंद्र तक के नेताओं में शोक व्याप्त है। विश्व भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है कोरोना ने अपनी पकड़ इस कदर बना ली है कि प्रत्येक नागरिक इस के कहर से बेहद घबरा रहा है। और इसके बचाव के अनेक उपायों को खोजने के लिए कड़ी मशक्कत भी कर रहा है। विश्व भर में इस संक्रामक महामारी के लगभग कई हजार केस रोजाना बढ़ रहे हैं। जिसमें अनेकों नागरिक इस संक्रामक बीमारी के चपेट में आने से मृत्यु को भी प्राप्त हो रहे हैं।

बताते चलें कि कोरोना बीमारी में संक्रमित हुए लोगों को की संख्या में इजाफा भी हो रहा है, लेकिन मरने वालों की संख्या भी कुछ कम नहीं। केंद्र सरकार के अथक प्रयासों से व पूरी सूझबूझ से देशभर में लॉकडाउन लगाने का कार्य भी किया गया। लेकिन आर्थिक स्थिति के बिगड़ जाने के कारण लॉक डाउन  के कार्य को भी स्थगित करना पड़ा । लॉकडाउन हटने से अब जो लोग घर में रहा करते थे उनका बाहर आना जाना अधिक हो रहा है और  इसी बीच कोरोना बहुत तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है।

कोरोना में जनता की सेवा में मगन थे रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी

भारतीय जनता पार्टी के रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी (railway minister suresh angdi) इस करोना की महामारी में भी जनता की सेवा में अथक प्रयासरत रहे व अपने नागरिकों के लिए अनेकों सुविधाओं को मुहैया कराना उन्होंने अपना कर्तव्य समझा। इसी बीच अपने  दायित्वों का निर्वहन करते हुए वह इस कोरोना महामारी  के शिकार हो गए। उनमें 11 सितम्बर को कोरोना महामारी से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। जिसमें उन्होंने अपने संक्रमित होने की खबर ट्विटर पर खुद ही साझा की।

रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी (railway minister suresh angdi)
रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी (railway minister suresh angdi)

कोरोना की पुष्टि हो जाने के बाद railway minister suresh angdi का इलाज AIIMS में चल रहा था। जिसमें विशेष डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज सुचारू रूप से किया। लेकिन मंगलवार रात 8:00 बजे करीब उनका निधन हो गया। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक  के निवासी थे व  देश की राजनीति में लोकसभा सदस्य के रूप में अपनी अहम भूमिका भी निभा रहे थे। railway minister suresh angdi ने कर्नाटक राज्य की संस्कृति को उजागर रखने के लिए वह अपने राज्य को मजबूती देने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत की और देश की राजनीति में एक कर्मठ व साहसी नेता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री माेदी ने रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत पर जताया दु:ख

सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से अपना दुख  प्रकट करते हुए कहा कि- ‘सुरेश अंगाड़ी अद्भुत कार्यकर्ता थे कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्‍होंने अथक मेहनत की। वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनके निधन का समाचार दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी भावनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ऊं शांति.’

Related posts

France Election: इमैनुएल मैक्रों फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति, दक्षिणपंथी नेता मरीन ले को दी मात

Neetu Rajbhar

BJP ने जारी की नए राज्‍य प्रभारियों की लिस्‍ट, जानें किसको मिली नई लिस्ट में जगह

Samar Khan

The Burning Car: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Shailendra Singh